Evil eye: छोटे भाई की बीवी पर बिगड़ी बड़े ‘भाई’ की नीयत, बोला-तेरे पर दिल आ गया, देवर भी मचला और…
evil eye: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर थाना इलाके में 23 साल की विवाहिता अपने जेठ और देवर की
हैवानियत का शिकार हो गई. महिला के निकाह के महज 10 माह बाद ही जेठ की उस पर बुरी नजर पड़ गई.
जेठ ने सभी मर्यादाओं को ताक में रखते हुए उसे कह दिया कि तेरे पर दिल आ गया.
फिर मौका पाकर उससे रेप (Rape) कर डाला. पीड़िता इससे उबर पाती उससे पहले ही देवर भी
उसके पीछे पड़ गया. फिर देवर ने उसके साथ कई बार रेप किया.
यह दर्दभरी दास्ता हैं उस महिला की जो बीते तीन साल से न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाती फिर रही है.
इस महिला को अपने पति से न केवल धोखा मिला बल्कि जेठ और देवर की हैवानियत का शिकार भी होना पड़ा.
पीड़िता ने मार्च 2023 में सरदारशहर थाने में पति, जेठ और देवर सहित 6 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था
लेकिन उसे अभी तक न्याय का इंतजार है. पीड़िता अब न्याय की आस लेकर
दूसरी बार पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची. लेकिन उसे अभी भी महज आश्वासन ही मिला है.
जेठ बोला तुम कुछ बोलती क्यों नहीं?
एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह अक्टूबर 2019 में लूणकरणसर के
एक व्यक्ति के साथ हुआ था. शादी के 10 महीने तक सब ठीक चलता रहा.
लेकिन बाद में दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी गई. दिसंबर 2020 में उसका पति, सास, ससुर और जेठानी दूसरे
गांव गए हुए थे. उस रात उसका जेठ उसके कमरे में घुस गया. उसने कहा कि तुम कुछ बोलती क्यों नहीं?
आज मेरा तेरा पर दिल आ गया है. तुम बहुत खूबसूरत हो. ऐसा कहकर जेठ उससे जबरदस्ती करने लगा.
उसने विरोध किया और शोर भी मचाया. लेकिन जेठ ने उसके साथ रेप किया.
जेठ ने उसका विडियो भी बना लिया. आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा.
पति ने कहा मैं भी जाता हूं दूसरी औरतों के पास
अगले दिन सुबह उसके सास, ससुर और पति घर आ गए. लेकिन उसने डर के मारे किसी को कुछ नही बताया.
3-4 दिन बाद यह बात उसने अपने पति को बताई. लेकिन उसके पति ने कहा कि चुप हो जा वह मेरा भाई है.
मैं भी तो दूसरों की औरत के पास जाता हूं. यदि तेरे साथ ऐसा हो गया तो क्या हो गया.
तू यदि ऐसा किसी को बताएगी तो बदनामी तेरी होगी और मैं तेरा साथ नहीं दूंगा.
इसके पश्चात उसके जेठ ने मई 2021 में जब वह अपने पीहर में थी तो वहां भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
उसने फिर यह बात अपने पति को बताई लेकिन इसके बावजूद भी उसने भाई को कुछ नहीं कहा.
उसके बाद उसके साथ क्रूरता और दुष्कर्म का सिलसिला चलता रहा.
देवर बोला तेरे साथ गलत हो रहा है
साल 2022 में उसका पति बीकानेर गया हुआ था. उस रात को उसका देवर रात को उसके कमरे में घुस आया.
उसने कहा कि तेरे साथ मारपीट और गलत व्यवहार हो रहा है. यह सही नहीं है. तेरा जेठ तेरे साथ गलत काम कर रहा.
तेरे जैसी खूबसूरत लड़की कहां मिलती है. फिर बातों-बातों में उसने भी गंदी हरकतें करना शुरू कर दिया.
विरोध किया तो कहने लगा कि उसके जेठ ने उसे सारी बात बता दी है. देवर ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर
रेप किया. जेठ और देवर की गंदी हरकतों का सिलसिला जारी रहा.
आखिरकार 14 मार्च 2023 को उसने अपने भाई को ससुराल बुलाया और उसे सारी बात बताई.
पुलिस ने किया संगीन धाराओं में मामला दर्ज
भाई ने जब पति और ससुराल पक्ष के लोगों को उलाहना दिया तो उन्होंने उसके भाई और
उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. 17 मार्च 2023 को पीड़िता ने सरदारशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया.
उसके साथ हुई मारपीट के बाबत महिला कांस्टेबल ने भी देखा तो पीड़िता के कमर, पैरों, कान के पीछे, गर्दन आदि पर
चोट के निशान पाए गए. उसकी शिकायत पर सरदारशहर पुलिस ने आईपीसी की
धारा 323, 354, 376, 376 (2)(N), 498, 406, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया.
पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस की ओर
अब तक आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
