Engineer कमलेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार
हत्यारोपी धर्मेंद्र पासवान के पास से एक अदद पिस्टल, मैगजीन, दो जिन्दा कारतूस,कुछ खोके कारतूस के,एक अदद बाइक मौके से बरामद हुआ…
Engineer: कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली अंर्तगत बीते शनिवार को इंजीनियर कमलेश सिंह सैथवार
हत्याकांड में फरार चल रहे 50,000/- पचास हजार रुपए का इनामी रहे आरोपी व ग्राम प्रधान को जनपद पुलिस ने
मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने की
खबर आई हैं।जनपद पुलिस की हाटा कोतवाली अंर्तगत देवरिया मोंड़ इलाके में आरोपी
ग्राम प्रधान के साथ मुठभेड़ हुआ। इसी दौरान उसके पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया।
engineer कमलेश सिंह सैथवार की मौत के बाद से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने
ग्रामप्रधान धर्मेंद्र पासवान की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित किया।
जिसके बाद लगातार एसपी धाकड धवल की पुलिस ने दबिश दे रही थी
और लगातार मामले को लेकर जांच की जा रही थी। पुलिस को जरीए
मुखबिर द्वारा प्रधान धर्मेंद्र पासवान का लोकेशन पता चलते ही हाटा कोतवाली के देवरिया मोड़ के आसपास
इलाके की मिली। पुलिस जैसे ही लोकेशन पर पहुंची तो ग्रामप्रधान धर्मेंद्र पासवान ने पुलिस का घेरा तोड़ पुलिस
पर फायर करते हुए भागने की कोशिश किया कि इसी पुलिस के जबाबी फायर में उसके पैर पर गोली लग गई
और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा जामा तलाशी लेने पर धर्मेंद्र पासवान के पास से एक
पिस्टल, दो कारतूस के साथ मेगजिन और एक बाइक बरामद हुआ है।
उक्त मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी सुशील कुमार शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह,
प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित कुमार शर्मा,कोतवाली पड़रौना प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह,
सर्विलांस प्रभारी, हाटा कोतवाल निर्भय कुमार सिंह आदि पुलिस बल के आरक्षी शामिल रहे।
क्या है पूरा मामला
दरअसल engineer कमलेश सिंह सैथवार की बीते शनिवार की देर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
आधुनिक असलहों से बरसाई गई तीन गोलियां लगने से इंजीनियर कमलेश सिंह सैथवार ने
मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पूर्व नियोजित इस हत्याकांड में आरोपी ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पासवान के
परिवार के लोग फरार हो गए थे। इंजीनियर कमलेश सिंह सैथवार की हत्या को लेकर खागी मुंडेरा गांव ही नहीं पूरे
हाटा कोतवाली क्षेत्र में जबरदस्त लोगों में आक्रोश था। आपको बताते चलें कि मृतक
engineer कमलेश सिंह सैथवार की मां जामवंती देवी सुकरौली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं।
मृतक इंजीनियरिंग करने के साथ-साथ वकालत की भी डिग्री ले रखी थी और हाटा तहसील में प्रैक्टिस भी करते थे।
