Encounter:यूपी के इस जिले में अपराधियों पर कहर बन टूटी पुलिस, तीन साल में 80 एनकाउंटर,160 बदमाश गिरफ्तार
encounter:योगी सरकार में पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूटी है।
मेरठ में तीन साल में 80 एन्काउंटर में 160 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
110 पुलिस की गोली से घायल हुए जबकि एक बदमाश मारा गया। इस दौरान ‘इनामी’ अपराधियों पर खास फोकस
रहा है। आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2022 में जिले में 79 बदमाशों पर 18.22 लाख रुपये के इनाम की घोषणा हुई है।
चालू वर्ष में रफ्तार तेज है और आंकड़ा महज तीन माह में ही 68 पहुंच गया है।
करीब 11.07 लाख रुपये का इनाम अभी तक घोषित किया जा चुका है।
इस वर्ष 68 बदमाशों पर ईनाम
मेरठ जिले में इस वर्ष भी बदमाशों पर पुलिस का एक्शन जारी है। आंकड़ो की बात करें तो महज तीन माह में
68 बदमाशों पर 11 लाख सात हजार पांच सौ रुपये का इनाम घोषित हो चुका है।
यहां सबसे ज्यादा 37 बदमाशों पर 15 हजार का इनाम है। दूसरे नंबर पर 25 हजारी 14 बदमाश शामिल हैं।
शराब के दीवाने गो-सेवा के लिए बरसा रहे रकम, सालाना दे रहे 400 करोड़ रुपये, जानें कैसे होती है वसूली
एडीजी स्तर से घोषित होता है बड़ा इनाम
फरार अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इनाम की घोषणा की जाती है।
पुराने समय से यह व्यवस्था है, जिसका लाभ नॉन गजेटिड की श्रेणी में आने वाले पुलिसकर्मियों को मिलता है।
कौन-कितना कर सकता है इनाम
नियमानुसार 25 हजार रुपये तक का इनाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 50 हजार रुपये तक का इनाम
आईजी रेंज और एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा एडीजी जोन स्तर से होती है।
नाम, थाना- ईनाम
सनी काकरान, इंचौली- 2.5 लाख
परवेज सैफी, भावनपुर- एक लाख
अतुल, इंचौली- एक लाख
अक्षय यादव, कंकरखेड़ा- 50 हजार
नजाकत अली उर्फ पप्पू, सिविल लाइन- 50 हजार
मारूफ चौधरी, दौराला- 50 हजार
दीपक चौधरी, पल्लवपुरम- 50 हजार
रहीम, ब्रह्मपुरी- 50 हजार
कल्लू उर्फ साजन, गंगानगर- 50 हजार
एसएसपी, रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस संकल्पबद्ध है।
इसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ईनामी बदमाशों पर पुलिस का खास फोंकस रहा है,
जिसके परिणाम बेहतर रहे हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
