Encounter: पुलिस ने मुठभेड़ में एटीएम उखाड़कर चोरी करने वाले गैंग के 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को किया अरेस्ट
Encounter: सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया है।
आरोपी सीतापुर में एटीएम उखाड़कर चोरी करने वाले गैंग में शामिल था।
तीन मुकदमे में फरार चल रहा था। बदमाश के पैर में गोली लगी है।
घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर की गंगोह पुलिस ने बदमाश को अरेस्ट किया है।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया
एसपी देहात सागर जैन ने बताया थाना गंगोह पुलिस गुरुवार की देर रात करीब ढाई बजे लखनौती से छत्रों मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।
तभी पुलिस को बाइक पर आते हुए एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
लेकिन बाइक सवार भागने की कोशिश में फिसल गया और नीचे गिर गया।
अपने को पुलिस से घिरता देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जिसके बाद पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।
पुलिस ने बदमाश को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने उपचार के लिए बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चोरी के मामले में चल रहा था फरार
चोरी के मामले में चल रहा था फरार पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश की
पहचान इनाम उर्फ प्रधान पुत्र हसम उर्फ हाजी ममदा निवासी गांव शाहपुर थाना गंगोह के रूप में हुई है।
बदमाश 25 हजार रुपए का इनामी है। जिला सीतापुर में एटीएम उखाड़कर चोरी करने के मामले में फरार चल रहा था।
सीतापुर पुलिस से तीन मुकदमे में फरार चल रहा था। थाना गंगोह का बदमाश हिस्ट्रीशीटर है।
गिरफ्तार बदमाश पर सहारनपुर, सीतापुर और हरियाणा राज्य में हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट में 12 मुकदमे दर्ज हैं।
