पुलिस की बड़ी कामयाबी:मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार
Encounter : कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले की पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। रामकोला थाना क्षेत्र के कुसुमहा पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी जुल्फीकार पुत्र इसहाक और असलम पुत्र मेधु, निवासी मोरवन बड़का टोला, थाना रामकोला, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
लव जिहाद और छेड़खानी के मामले में थे वांछित
पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश लंबे समय से स्कूल-कॉलेजों के बाहर छेड़खानी, छिटाकशी और कलावा पहनकर लव जिहाद की घटनाओं में शामिल थे। शिकायतों के आधार पर उनके खिलाफ थाना रामकोला में मुकदमा (मु0अ0सं0-71/2025) धारा 74, 78, 296, 351(3) BNS के तहत दर्ज था।
मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। सोमवार को चेकिंग के दौरान कुसुमहा पुलिया के पास पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाशों के पैर में चोट लगी और वे घायल होकर गिर पड़े।

बरामद सामान
पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचा (.315 बोर), पांच जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और 1100 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई
इस ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह (रामकोला), अमित कुमार शर्मा (कसया), गिरिजेश उपाध्याय (खड्डा), चन्द्रभूषण प्रजापति (कप्तानगंज), निरीक्षक आशुतोष सिंह (स्वाट टीम) और मनोज कुमार पन्त (साइबर सेल) की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती
घायल बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को बधाई दी और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
