Encounter: युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेकने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर किया गिरफ्तार
Encounter: कुशीनगर में एक युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेकने वाले अभियुक्त चंदन कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना थाना विशुनपुरा क्षेत्र में हुई थी।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया था, जिस पर पुलिस ने जवाबी प्रतिरक्षा में फायरिंग की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त के पास से अवैध तमन्चा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, उ0नि0 आलोक यादव, उ0नि0 विनय प्रताप सिंह, उ0नि0 विजय शंकर यादव, हे0का0 सनातन सिंह, हे0का0 सन्तोष सिंह, हे0का0 राहुल सिंह, हे0का0 रणजीत यादव और का0 ऋषि पटेल शामिल थे।
