Encounter: पुलिस टीम ने दो पशु तस्करो को मुठभेड़ में गोली मारकर किया घायल,गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Encounter: पुलिस टीम ने दो पशु तस्करो को मुठभेड़ में गोली मारकर किया घायल,गिरफ्तार

Encounter: ( कम्प्यूटर जगत ) जनपद में निरंतर बढ़ रही पोस्ट तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर किया हो संतोष कुमार मिश्रा ने एक विशेष अभियान के तहत पटहेरवा थाना क्षेत्र के लवनिया चौराहे के समीप बसंतपुर झरही मोड़ पर 25,000/- रुपये का इनामी बदमाश सहित 02 पशु तस्करो को मुठभेड़ में गोली मारकर घायल करने के उपरांत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद लक्जरी कार मय 02 अदद अवैध तमन्चा व कारतूस बरामद कर लिया।

उल्लेखनीय है कि जनपद कुशीनगर में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने पशु तस्करो के विरुद्ध एक अभियान छेड़ रखा है।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत मुखबीर खास की सूचना मिलते ही थाना तमकुहीराज से संबंधित गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित व 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश जो अपने साथी थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया तथा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के गौतस्करी के मुकदमें में वांछित अपराधी एक लग्जरी वाहन में कुछ अवैध असलहों से साथ कसया NH-28 के रास्ते गोपालगंज बिहार की तरफ जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया जिसमें थाना पटहेरवा, थाना तमकुहीराज व थाना तरयासुजान की संयुक्त पुलिस टीम ने थाना पटहेरवा थाना क्षेत्रान्तर्गत लबनिया चौराहे के समीप बसंतपुर झरही मोड़ के पास घेराबंदी कर अपराधियों के टोह में लग गयी

कुछ देर वाद इस पुलिस टीम द्वारा मारुति सुजकी XL-6 SUV वाहन आता दिखाई दिया जिसको रोकने का प्रयास किया तो वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया गया।

जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए जिनकी पहचान परवेज पुत्र वजीर अंसारी निवासी सरया खुर्द थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर आजाद अली पुत्र शहीद निवासी ज्वार थाना पटेहरवा जनपद कुशीनगर के रुप में हुई।

उनके कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व नगद 1,400/- रुपये बरामद किया घायलअभियुक्तों को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में 

अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग दूर के जनपदो से पशुओ को लादकर बिहार ले जाने वाले गाड़ियों के आगे-आगे लाइनर के रुप में लग्जरी वाहन से चलते है ताकि पुलिस की नजरो से बच सके तथा गाड़ियों को पास करा सकें।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्र0नि0 अमित शर्मा, प्र0नि0 राजप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष दीपक सिह एवं मय टीम शामिल रही।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...