Encounter:पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बदमाशों की भिड़ंत हुई,4 गिरफ्तार 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Encounter:पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बदमाशों की भिड़ंत हुई,4 गिरफ्तार

Encounter: कुशीनगर के रामकोला के माघी मठिया नहर पुल के पास एनएच पर

गुरुवार तड़के स्कार्पियो सवार बदमाशों और पुलिस की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसमें अंतरराज्यीय पंखिया गैंग के तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है,

जबकि एक दौड़ाकर दबोच लिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पकड़े गए सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास है और ये लूट व चोरी की घटना में वांछित हैं।

इनके पास से चार तमंचा, कारतूस तथा चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें :Encounter: तीन वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल व एक ईनामी अन्य वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एसपी धवल जायसवाल ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

यह है मामला

संयुक्त टीम को सूचना मिली कि बदमाश रामकोला की ओर से पडरौना आ रहे हैं।

इस पर टीम तड़के चार बजे माघी मठिया नहर पुल के पास रामकोला पडरौना मार्ग पर वाहनों की

जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस बीच आई स्कार्पियो को टीम ने रुकने का इशारा किया तो

चालक तेज गति से वाहन भगाने लगा। टीम ने घेराबंदी की तो एनएच किनारे स्कार्पियो रोक

उसमें सवार चार युवक पुलिस को निशाना बना फायरिंग करते हुए नहर की तरफ भागने लगे।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से तीन घायल हो गए।

घायलों की पहचान मुकद्दर अली, जाफर अली व जाहिद अली गढ़िया पैगंबर थाना हजरतपुर

जिला बदायूं के रूप में हुई। वहीं समीदुल अली मुनता नगला थाना सिकंदरपुर

वैश्य जिला कासगंज को टीम ने दौड़ाकर दबोच लिया। इनके पास से चार तमंचा,

चार कारतूस, सोने चांदी के आभूषण, छीनी, हथौड़ा आदि बरामद हुआ है।

बदमाशों का है आपराधिक रिकार्ड

मौके से पुलिस को चार खोखा भी मिला है। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंच बदमाशों से पूछताछ की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास है।

इनके विरुद्ध पडरौना कोतवाली, रवींद्र नगर धूस, तुर्कपट्टी थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

टीम में स्वाट, सर्विलांस, साइबर सेल के साथ रामकोला व पडरौना कोतवाली प्रभारी शामिल रहे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...