Electricity:बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, घंटों चला हाई बोल्टेज ड्रामा
Electricity: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक महिला मंगलवार की दोपहर पानी की टंकी पर चढ़ गई।
महिला विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने और बिजली कनेक्शन काटने से नाराज थी।
महिला ने मुकदमा निरस्त कराने की मांग की। सूचना पर पुलिस-प्रशासन व विद्युत विभाग के
अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुला लिया गया।
इस दौरान घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। कई घंटों की मशक्कत के बाद महिला को नीचे उतारा गया।
ये मामला लाला का नगला क्षेत्र का है। मंगलवारी की दोपहर सुनीता सिंह शहर के
आगरा रोड घास मंडी स्थित नगर पालिका की पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप था
कि विद्युत विभाग द्वारा उनके खिलाफ बिजली (electricity) चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।
साथ बकाया होने की बात कहकर अधिकारियों द्वारा उनके एक परिजन का कनेक्शन भी काट दिया है।
इसी बिजली चोरी के मुकदमे को वापिस किए जाने की मांग को लेकर कई बार वह
विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है, लेकिन आजतक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं
हुआ। इसी बात से नाराज सुनीता सिंह मंगलवार दोपहर पानी की टंकी पर चढ़ गईं।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर बिजली चोरी की झूठी एफआईआर दर्ज कराने व कनेक्शन काटने का आरोप
लगाते हुए मुकदमा वापिस किए जाने की मांग की। सूचना पर एसडीएम सदर राजकुमार सिंह,
सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता हाईडिल अभिषेक सिंह समेत फोर्स पहुंच गई।
काफी देर तक वहां हाई वोल्टेड्रामा चलता रहा। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गईं।
बाद में अधिकारियों ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर और आश्वासन
देकर महिला को नीचे उतारा। तब कहीं जाकर हंगामा शांत हुआ
