drug injection: Lover ने बुलाया घर मिलने को, प्रेमिका को दिया drug injection और फिर मची चीख पुकार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

drug injection: Lover ने बुलाया घर मिलने को, प्रेमिका को दिया drug injection और फिर मची चीख पुकार

drug injection: लखनऊ में बीबीडी के तिवारीगंज में एक युवक ने घर पर अपनी प्रेमिका को नशीले इंजेक्शन का ओवर डोज दे दिया।

इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह आनन-फानन उसे लोहिया अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह देख आरोपी युवक उसका शव अस्पताल में ही छोड़ कर फरार हो गया। युवती के पास मिले दस्तावेजों से पहचान होने पर अस्पताल से उसकी मां को फोन किया गया।

घर में चीख पुकार मच गई। परिवारीजनों ने अस्पताल आकर आरोपी युवक पर साजिश के तहत जहरीला इंजेक्शन (drug injection) देकर हत्या करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने आरोपी युवक को कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

मां से कहा था बंगलुरु जा रही हूं।

महानगर न्यू हैदराबाद निवासी महिला के मुताबिक सात अप्रैल को बेटी बंगलुरु जाने की बात कह कर निकली थी। मां ने ही बेटी को चारबाग तक छोड़ा था।

घर वाले यही समझ रहे थे कि वह बंगलुरु में है। मां के मुताबिक सोमवार रात उन्हें बीबीडी पुलिस ने बेटी का शव लोहिया अस्पताल में होने की सूचना दी थी।

वह लोग अस्पताल पहुंचे। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह ने बताया कि युवती को उसके तिवारीगंज निवासी दोस्त विवेक मौर्या ने अस्पताल में भर्ती कराया था।

इलाज के दौरान युवती की मौत होने का पता चलते ही आरोपी भाग गया था।

स्मैक बेचने से मना करने पर लगाया इंजेक्शन

युवती की मां का आरोप है कि विवेक नशा करने का आदी है। वह काफी दिनों से बेटी पर स्मैक बेचने का दबाव बना रहा था। जिसके लिए वह तैयार नहीं थी।

मां के मुताबिक विवेक ने धोखे से बेटी को मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद नशीला इंजेक्शन लगा कर हत्या कर दी।

आरोपी ने कुबूला कि इंजेक्शन उसने ही लगाया

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में युवती को मृत घोषित किए जाने पर फरार होने वाले विवेक को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

विवेक पहले पुलिस को उलझाता रहा, फिर उसने सच कुबूल लिया। उसने कहा कि वह दोनों लोग इंजेक्शन लेने के आदी थे।

युवती को उसने ही नशीला इंजेक्शन दिया था जो ओवरडोज हो गया। इससे ही उसकी तबियत बिगड़ गई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवती की मां ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

जांच में हत्या से जुड़े साक्ष्य नहीं मिले। इस पर ही हत्या की धारा को गैर इरादतन हत्या की धारा में बदल दिया गया। इसी आरोप में विवेक की गिरफ्तारी दिखायी गई है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related