Driving license: क्या आपका भी ड्राइविंग लाइसेंस हो गया है पुराना? नए स्मार्ट कार्ड के लिए अपनाएं यह तरीका
driving license: समय के साथ लोग काफी स्मार्ट होते जा रहे हैं।
एक समय था जब ड्राइविंग लाइसेंस छोटी नोटबुक या बुकलेट के रूप में जारी किए जाते थे।
तकनीक विकास के साथ वही कागज वाले ड्राइविंग लाइसेंस अब स्मार्ट कार्ड में बदल गए हैं।
अगर आपके पास अभी भी पुराना कागज वाला DL है और उसे
Smart Card में बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए प्रोसेस फॉलो करने होंगे।
driving license का क्या है पूरा प्रोसेस?
आप सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के तहत सारथी परिवहन वेबसाइट के माध्यम से
आसानी से स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस (SCDL) के लिए ऑनलाइन
आवेदन कर सकते हैं। आइए, इसका स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जान लेते हैं।
स्टेप-1 सारथी परिवहन वेबसाइट (https://parivahan.gov.in) पर जाएं
और Online Services ड्रॉप-डाउन मेनू से Driving Licence Related Services चुनें।
स्टेप-2 इसके बाद अपना राज्य और RTO चुनें।
स्टेप-3 अगर आपके पास लर्नर लाइसेंस है, तो Apply Online ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘New Driving Licence’ चुनें।
आपको बता दें कि इस प्रोसेस के लिए आपके पास लर्नर लाइसेंस होना जरूरी है।
स्टेप-4 अपनी पर्सनल जानकारी भरें और पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण और
आयु प्रमाण जैसे दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
स्टेप-5 दस्तावेज अपलोड करने के बाद अगर आवश्यक हो, तो एक फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें,
डीएल टेस्ट स्लॉट बुक करें और शुल्क का भुगतान करें। यह ध्यान दिया जाना चाहिए
कि प्रोसेस के हिस्से के रूप में बायोमेट्रिक जानकारी एकत्र की जाएगी।
स्टेप-6 इसके बाद टेस्टिंग के लिए निर्धारित समय पर आरटीओ जाएं।
स्टेप-7 अगर आप पासिंग स्कोर प्राप्त करते हैं, तो आपको डाक द्वारा SCDL भेज दिया जाएगा।
