Dowry: बीच निकाह में मांगी फार्च्यूनर कार लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत बरातियों को बंधक बनाकर पीटा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Dowry: बीच निकाह में मांगी फार्च्यूनर कार लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत बरातियों को बंधक बनाकर पीटा

Dowry: मेरठ में शनिवार रात निकाह के दौरान अचानक फार्च्यूनर मांगने पर लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत अन्य बरातियो

को बंधक बना लिया था। रविवार को लड़की पक्ष के घर चार घंटे तक पंचायत चली,

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसमें दुल्हन ने निकाह से इन्कार कर दिया। शाम को लड़के पक्ष के खिलाफ

परतापुर थाने में तहरीर दे दी गई, जिसके बाद देर रात मुकदमा दर्ज हो गया।

कार की मांग पर अड़ा दूल्हा पक्ष

परतापुर के काशी गांव निवासी अनीस अहमद काफी समय से लिसाड़ी गेट के अहमद नगर में रहते हैं।

उन्होंने बेटी अफशा का रिश्ता मेडिकल क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी अफसर अली के बेटे समर से तय किया था।

शनिवार को बिजली बंबा बाईपास स्थित एटलस मंडप में बरात आई थी। रात करीब एक बजे दूल्हे के जीजा ताज और

शहजाद ने फार्च्यूनर की मांग कर दी। लड़की पक्ष ने कहा कि शादी में क्रेटा दी है, वह फार्च्यूनर नहीं दे सकते।

दूल्हा पक्ष को बंधक बनाकर पीटा

लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत अन्य बरातियों को बंधक बनाकर पिटाई कर दी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बंधनमुक्त कराया था। इसके बाद दूल्हे को हिरासत में ले लिया था।

रविवार को लड़की पक्ष के घर पर करीब चार घंटे तक पंचायत चली,

जिसमें दुल्हन और उसके परिवार के लोगों ने निकाह से मना कर दिया। उन्होंने खर्च हुए रुपयों की मांग की।

बात नहीं बनने पर लड़के पक्ष के लोग चले गए थे। परतापुर थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि

रविवार शाम लड़की पक्ष की ओर से तहरीर आई थी। देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

मारपीट, चार घायल

न्यू इस्लामनगर निवासी शहजाद के मकान में निर्माण चल रहा है। गली से मसाला हटाने को कहने पर पड़ोसी अकरम,

राशिद व तनवीर भी आ गए थे। पिता शहजाद को बचाने आई रुबीना, रवीना, पत्नी अफसाना को भी पीटा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...