Divorce: एक कुर्सी ने तोड़ दिए दूल्हा-दुल्हन के अरमान, निकाह के तुरंत बाद हो गया तलाक, जानें 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Divorce: एक कुर्सी ने तोड़ दिए दूल्हा-दुल्हन के अरमान, निकाह के तुरंत बाद हो गया तलाक, जानें

Divorce: यूपी के बुलंदशहर में आई बारात में एक कुर्सी की खातिर दूल्हा-दुल्हन के अरमान टूट गए। शादी बारात में जमकर बवाल हुआ। दोनों ओर से कहासुनी और मारपीट तक नौबत पहुंच गई।

नतीजा कुछ देर पहले जो निकाह हुआ था वह टूट चुका था। दरअसल औरंगाबाद में शनिवार की रात बारात में दूल्हे की दादी से कुर्सी मांगने पर हंगामा खड़ा हो गया। नाराज दूल्हे और उसके भाई ने दुल्हन पक्ष के साथ गाली गलौज कर दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :divorce:साहब, बीवी छूने नहीं देती;पति ने मांगा तलाक, कहा- ट्रांसजेंडर है पत्नी

दूल्हे की धमकी से आहत दुल्हन ने अपनी रुखसती से इंकार कर दिया। इस पर दूल्हा समेत बारात को बंधक बना लिया।

बारात में खाने का खर्चा और तलाक देने पर ही बारात को बंधनमुक्त किया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

बता दें कि औरंगाबाद निवासी एक युवती का निकाह दिल्ली के सीमापुरी निवासी युवक से तय हुआ था। शनिवार की रात शादी थी।

बारात ने हंसी खुशी खाना खा लिया। मौलवी ने पति पत्नी को निकाह पढ़कर कबूल करा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे मैरिज होम में दूल्हे की दादी कुर्सी पर बैठी हुई थी।

एक युवक वहां पहुंचा और दादी से कुर्सी छोड़ने की बात कहने लगा। दादी ने युवक के साथ अभद्रता कर दी और खुद को गोली मारने की धमकी दी।

इस बात का पता जब दूल्हे और उसके भाई को लगा तो वे आग बबूला हो गए और दुल्हन और उसके परिजनों के साथ गाली गलौज करने लगे।

दुल्हन पक्ष ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो दूल्हे ने उल्टा दुल्हन को भरी बारात में दिल्ली पहुंचकर मारने की धमकी दे डाली। इससे दुल्हन ने खुद को रुखसती से साफ इंकार कर दिया, जिससे बारात में खलबली मच गई।

दुल्हन पक्ष ने निकाह में हुए खर्चे की मांग को लेकर बारातियों को बंधक बना लिया और मैरिज होम के मुख्य गेट को बंद कर दिया ताकि कोई बाराती यहां से जाने न पाए।

यह भी पढ़ें :Marriage: ससुर ने शादी की रात दुल्हन को दिया ऑफर,पैसे लो और बेटे को छोड़ दो, और फिर.. 

सूचना पर पूर्व चेयरमैन अख्तर मेवाती मौके पर पहुंचे और दूल्हे पक्ष से खर्चे की एवज में पांच लाख रुपए की मांग की। काफी जद्दोजहद के बाद दूल्हे पक्ष ने उन्हें पैसे लौटाए, तब बारात को बंधनमुक्त किया।

इंस्पेक्टर औरंगाबाद विनोद यादव ने बताया कि थाने में इस बाबत किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...