director: स्कूल के डायरेक्टर ने की छात्रा के साथ गंदी हरकत, जानिए पीड़िता ने क्या-क्या बताया

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

director: स्कूल के डायरेक्टर ने की छात्रा के साथ गंदी हरकत, जानिए पीड़िता ने क्या-क्या बताया

director: बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे में स्थित स्कूल के डायरेक्टर ब्रह्मदत्त शर्मा पर

स्कूल की 12वीं की छात्रा ने गलत हरकत करने और गलत इशारे करने का आरोप लगाया

- Advertisement -
- Advertisement -

और थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने इस मामले को

गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे में स्थित निजी शिक्षा के मंदिर में छात्रा के साथ

गलत हरकत करने का मामला सामने आया है. गलत हरकत और

गलत इशारे का आरोप स्कूल के डायरेक्टर ब्रह्मदत्त शर्मा पर लगा है.

आज स्कूल की 12वीं की छात्रा अपने माता पिता के साथ घाटोल थाने पहुंची

और लिखित रिपोर्टर स्कूल के डायरेक्टर ब्रह्मदत्त शर्मा के खिलाफ दी.

पुलिस ने इस मामले को गंभरिता से लिया और पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर पॉक्सो में मामला दर्ज

किया. वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित छात्रा के माता – पिता भी

इसी स्कूल के हॉस्टल के वार्डन है और यह सभी हॉस्टल की तीसरी मंजिल में रहते हैं.पीड़ित छात्रा

ने बताया कि स्कूल के डायरेक्टर कई बार मेरे सामने गलत इशारे करते थे

और गलत हरकत की है. पीड़ित छात्रा ने बताया कि 12 फरवरी को स्कूल के डायरेक्टर ने

पियोन के जरिए मुझे अपने कमरे में बुलाया और खड़ा रखा, जब में वहां से जाने लगी तो

डायरेक्टर ने मुझे पीछे से पकड़ लिया और गलत हरकत की.

मैं वहां से भागी और इस पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को बताई. मुझे डर था

की मेरी 12वीं की परीक्षा है और मेरे मम्मी पापा दोनों यहां काम करते हैं. मैं कोई एक्शन लूंगी तो

यह नौकरी से निकाल देंगे,पर मैने हिम्मत की और आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

घाटोल थाना अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि स्कूल के डायरेक्टर ब्रह्मदत्त शर्मा के खिलाफ

स्कूल की ही 12वीं की छात्रा ने गलत हरकत करने और गलत इशारे करने की रिपोर्ट दी है.

हमने पॉक्सो में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...