Death: संदिग्ध परिस्थितिय में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, शव लापता
खड्डा, कुशीनगर: खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नौका टोला अहिरौली टोला रंजीता में एक 16 वर्षीय लड़की के अचानक
बेहोश हो जाने पर परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकहा लाया गया
जहां चिकित्सक ने उसकी मौत हो जाने की मुहर लगा दी। जब तक चिकित्सक खड्डा थाने में सूचना देते तब तक
परिजन लड़की के शव को लेकर फरार हो गए। देर से पहुंची खड्डा पुलिस लड़की के
शव को अनेकों स्थानों पर ढूंढा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
बताते चलें कि खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली के टोला रंजीता जंगल में दिव्या कुशवाहा पुत्र शौखी कुशवाहा
स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज खड्डा में कक्षा 11 की छात्रा थी वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर गई घर का
सारा काम करने के बाद अचानक बेहोश होकर गिर गई यह देख उसके पिता शौखी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए
जहां चिकित्सक ने उसके मौत होने की पुष्टि कर दी। उसके परिजनों शव को लेकर कर वहां से फरार हो गए।
पुलिस 18 घंटे बीत जाने के बाद भी शव को ढूंढ नहीं पाई है इस संबंध में चिकित्सक डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि
7:30 बजे वह लड़की यहां लाई गई थी वह मरी हुई थी पुलिस को मेमो हम लोगों ने भेजा है।
लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक परिजन शव को लेकर भाग गए।
