Death: पत्नी और बेटी के साथ घूमने गए थे दवा व्यवसायी, बेचैनी होने के बाद अचेत होकर गिर पड़े, हुई मौत
Death:देवरिया के दवा व्यवसायी की रविवार को वाराणसी में सांध्य आरती के दौरान तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। व्यवसायी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और परिजन वाराणसी के लिए लिए रवाना हो गए।
मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा गांव निवासी करुणेश तिवारी (30 वर्ष) पुत्र प्रणव तिवारी बरांव चौराहे पर मेडिकल स्टोर संचालित करते थे।
परिजनों ने बताया कि वह अपनी पत्नी रानी और एक वर्षीय पुत्री को लेकर वाराणसी गए थे। करुणेश ने पत्नी बेटी के साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के अलावा अन्य पौराणिक स्थलों का भी भ्रमण किया।
शाम को वह काशी विश्वनाथ मन्दिर में सांध्य आरती में शामिल हुए। आरती के दौरान उन्हें बेचैनी हुई और अचेत होकर गिर पड़े।
5 भाई-बहनों में छोटे थे
पत्नी और आसपास के लोग उन्हें इलाज के अस्पताल ले गए। जहां भर्ती होने के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। पति की मौत की सूचना पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जैसे ही करुणेश की मौत की खबर गांव आई परिजनों में चीख पुकार मच गई। दवा व्यवसायी करुणेश पांच भाई बहनों में सबसे छोटे थे।
