Death: गन्ना लदी ट्रेलर के चपेट में आने से युवक की इलाज के दौरान हुई मौत,परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल
Death: ( कम्प्यूटर जगत ) बुद्धवार की शाम नगर के कसया रोड पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रेलर के चपेट में आने से गंभीर रूप घायल से घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बुद्धवार की शाम को रामकोला नगर के कसया रोड पर ग्राम उर्दाहा नबर दो निवासी 45 वर्षीय महेंद्र पुत्र जयराम गन्ना लदी ट्रेकर ट्राली के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था
जिसको स्थानीय लोगों ने आनन फानन में रामकोला सामुदायिक केंद्र पर लेकर आए जहां डॉक्टरों ने घायल युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था
जिसका इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई जिसके चलते गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
रामकोला पुलिस ने गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
