Death: ईट लदी ट्राली की पहिया फटने से बुजुर्ग की मौके पर ही मृत्यु

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Death: ईट लदी ट्राली की पहिया फटने से बुजुर्ग की मौके पर ही मृत्यु

death: हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोधीछपरा के समीप खड्डा से पनियहवा की ओर जा रही ईट लदी ट्राली की पहिया फटने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

सूचना पर पहुँची मुकामी पुलिस मृतक व्यक्ति की शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी, तो वही ट्रेक्टर-ट्राली को अपने गिरफ्त में करते हुये चालक को भी हिरासत में लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई तहरीर नही दिया

बुधवार को सुबह करीब 6:30 बजे खड्डा से पनियहवा की ओर ईट से लदी ट्रैक्टर- ट्राली हनुमानगंज थाना के ग्राम बोधीछपरा के मन्दिर टोला के समीप पहुंची ही थी कि ट्राली की बाये तरफ की चक्का तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट के बाद रिंग की गति इतनी तेज थी कि सड़क के किनारे शंकर पटेल 60 वर्षीय की टाट से घिरा आंगन में खड़े शंकर यादव की सर को लहलुहान कर रेलवे लाइन क्रास कर चला गया।

इस घटना से शंकर पटेल का मौके पर ही मौत हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही ईट लदी ट्रेक्टर-ट्राली को बरामद कर चालक को भी गिरफ्तार किया।

इस सम्बन्ध में एस ओ हनुमानगंज अजय कुमार पटेल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। अभी मृतक के परिजन कोई तहरीर नही दिये है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related