Death: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा
Death: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर
पहुंचे मायके वालों ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते
हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी हाजी अली हसन की बेटी रुखसाना की शादी
साल 2016 में कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कलां निवासी नजाकत के साथ हुई थी।
बुधवार सुबह करीब 40 वर्षीया रुखसाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें :Death:तालाब में डूब रही बड़ी बहन को बचाने गई छोटी, डूबने से दोनों की मौत,फिर
ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
कहा कि दहेज के लिए रुखसाना की गला घोंटकर हत्या करने के बाद
शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। वहीं सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र बालियान
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रुखसाना का एक दो साल का बेटा अरहान व बेटी सानिया है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने
पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
पहली पत्नी ने भी फांसी लगाकर दी थी जान
हसनपुर। बताया जा रहा है कि नजाकत की पहली पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इसके बाद उसने रुखसाना से शादी की थी। पहली पत्नी से नजाकत के एक बेटा व बेटी है।
रुखसाना के भाई नूर हसन ने बताया कि बहन के ससुराल वाले
बार-बार दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे।
