Dead body: संदिग्ध हालात में छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला विवाहिता का शव
Dead body: जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज नगरपंचायत के हरिहरनाथ दक्षिण टोला में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कप्तानगंज के वार्ड नंबर-16 के निवासी विशंभर साहनी की 25 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है।
विशंभर साहनी सूरत, गुजरात में मजदूरी का काम करते हैं। मृतका की तीन साल की बेटी है। जिसका नाम सलोनी है।
बताया जा रहा है कि मृतका का परिवार के सदस्यों से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना सामने आई।
मृतका के चचेरे भाई परमेश्वर ने बताया कि उसे जब घटना की जानकारी मिली, तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा।
देखा कि शव दरवाजे पर रखा हुआ था। उसने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।
