Dead body: नहर में उगे झाड़ में मिला महिला का शव,क्षेत्र में फैला सनसनी
Dead body: कुशीनगर जनपद के चौराखास थाना अंतर्गत के ग्राम सभा उस्मानपुर के गौसिया मस्जिद के पास नहर में 43 वर्षीय एक महिला की शव मिलने की सुचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के घंटों प्रयास के बाद शव का शिनाख्त हो सका।
शनिवार को सुबह लगभग दस बजे के आसपास उस्मानपुर के लोग खेती बारी के काम से निकले थे कि गांव के पश्चिम नहर में उगे झाड़ में एक महिला का शव देखा।
इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सुचना ग्राम प्रधान व अन्य लोगो को दिया। प्रधान ने इसकी सुचना चौराखास पुलिस को दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास करने लगी लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं होने से पुलिस पोसोपेश में पड़ी रही।
लगभग एक घंटे बाद बगल गांव लक्षिया देवरिया निवासी एक व्यक्ति ने उसकी पहचान करते हुए बताया कि मेरे ही गांव का टोला उसरही निवासी संजय गौड़ की पत्नी सुमन है।
इसके बाद पुलिस ने उसके पति को मौके पर बुलाया तो उसने बताया कि यह अक्सर एक- दो दिन घर से बाहर चली जाती थी।
शुक्रवार को दिन के दस बजे वह घर से निकली थी उसके बाद मै भी मजदूरी करने निकल गया। देर रात्री तक घर नहीं पहुंचने पर मुझे लगा कि अपने मायके चली गई होगी।
इस समय इसके मौत की सुचना पर मैं हतप्रत रह गया। इस सम्बन्ध ने थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं मिला है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसके पति ने कोइ तहरीर नहीं दिया है।
