daughter in laws: ससुराल वालों को मैंगो शेक पिलाकर बहू कर गई कांड, सास-ससुर को भी नहीं छोड़ा, पति को दिया जिंदगी भर का जख्म

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

daughter in laws: ससुराल वालों को मैंगो शेक पिलाकर बहू कर गई कांड, सास-ससुर को भी नहीं छोड़ा, पति को दिया जिंदगी भर का जख्म

daughter in laws: शादी के बाद हर युवक का सपना होता है कि उसकी पत्नी उसका और उसके

माता-पिता का अच्छे से ख्याल रखे। पूरे घर को संभाले, लेकिन यूपी के संभल में इससे हट के

- Advertisement -
- Advertisement -

हुआ। यहां युवक को शादी तो हुई थी लेकिन कुछ दिन बाद ही उसे जिंदगी भर का दर्द मिल गया।

शादी के बाद घर आई नई-नवेली बहू ने जो किया उसका किसी को भी अंदाजा नहीं था।

कोतवाली के डहरिया मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्रवधू ने परिजनों

को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद नकदी व जेवर लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो

गई। महिला ने पुत्रवधू व उसके प्रेमी, प्रेमी के दो भाइयों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

मोहल्ला निवासी पुष्पा पत्नी हरीश ने बताया कि उसने अपने पुत्र सागर कश्यप की

शादी 4 दिसंबर 2022 को थाना हजरतनगर गढ़ी के एक गांव से बिना दान दहेज की थी।

शादी के कुछ दिन बाद ही पुत्रवधू तलाक लेने की मांग करने लगी। पुत्रवधू का कहना था

कि वह गांव के एक व्यक्ति से प्यार करती है, उसकी शादी जबरदस्ती करा दी गई है।

काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। इस दौरान प्रेमी ने किसी के हाथ

मोबाइल भिजवा दी। जिससे वह पूरे दिन बात करती रहती है।

शादी के दो माह बाद परिजनों की अनुपस्थिति में प्रेमी पुत्रवधू से मिलने भी आया

और जबरदस्ती पुत्रवधू को ले जाने लगा। आरोप है कि इस दौरान पुत्रवधू ने पुत्र सागर को खाने में

धीमा जहर देना शुरू कर दिया। 12 जून को चार बजे पुत्रवधू ने मैंगो शेक में नशीला पदार्थ मिला

दिया। जिसे पीने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए। पांच घंटे बाद होश आने पर देखा कि

पुत्रवधू घर पर नहीं है। वह एक लाख रुपये, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, गले की कंठी, कानों के

कुंडल लेकर अपने प्रेमी व प्रेमी के भाइयों के साथ फरार है। पुत्रवधू अपने मायके भी नहीं पहुंची है।

पुष्पा ने पुत्रवधू, प्रेमी व प्रेमी के भाईयों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...