cyber thug: पति पत्नी के खाते से साइबर ठगों ने उङाए साढ़े छह लाख रूपये,पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

cyber thug: पति पत्नी के खाते से साइबर ठगों ने उङाए साढ़े छह लाख रूपये,पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग

cyber thug: कुशीनगर जनपद के थाना खड्डा निवासी एक पति पत्नी के खाते से साइबर ठगों साढ़े छह लाख रूपये उड़ाए जाने का मामला प्रकाश में आया हुआ है।

पीड़ित व्यक्ति ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के मुताबिक खड्डा कस्बा के वार्ड नंबर 11 निवासी चन्द्रशेखर सिंह पुत्र प्रद्युम्न सिंह ने खड्डा पुलिस को शनिवार को दिए तहरीर में बताया है कि उनका और उनकी पत्नी शीला देवी का खाता खड्डा के भारतीय स्टेट बैंक में हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

शनिवार को वह बैंक से पैसा निकालने पहुंचा तो उनके खाते में पैसा ही नहीं था, जब उन्होंने अपनी व पत्नी के खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उनके खाते से 4 लाख 20 हजार 355 रूपये और उनकी पत्नी के खाते से 2 लाख 39 हजार 35 रूपये गायब थे।

विवरण में कई बार में आनलाइन कटौती हुई है। पीड़ित ने तहरीर देकर साइबर ठगों के उपर कार्यवाही करने की मांग की है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...