Cyber fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी,पुलिस ने पीड़ित के 57,310 रुपये कराए वापस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cyber fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी,पुलिस ने पीड़ित के 57,310 रुपये कराए वापस

Cyber fraud: गोरखपुर जिले में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच चिलुआताल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक की पूरी धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते पीड़ित के खाते में 57,310 रुपये वापस कराए गए, जिससे उसे बड़ी राहत मिली है।

ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी

जानकारी के अनुसार पीड़ित नितेश यादव ने चिलुआताल थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का लालच देकर उसके मोबाइल में एक फर्जी एपीके (APK) एप्लीकेशन इंस्टॉल करा दिया। इसी एप के माध्यम से उसके बैंक खाते से कुल 57,310 रुपये निकाल लिए गए।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही चिलुआताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित खाते को होल्ड करा दिया, जिससे धनराशि को आगे ट्रांसफर होने से रोक दिया गया।

न्यायालय के आदेश से वापस हुई रकम

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय से आदेश प्राप्त किया गया, जिसके आधार पर पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी गई। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने किया।

पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, एप्लीकेशन या ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर आने वाले प्रस्तावों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या एप को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत नजदीकी थाने या राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को वोटिंग, 4...

Felicitation Ceremony: सपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाई मान्यवर कांशीराम की जयंती

Felicitation Ceremony: सपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाई...