criminal से सम्मान लेते हुए चौकी प्रभारी महिला दारोगा का वीडियो वायरल, डीसीपी ने किया निलंबित
criminal: अपराधी से सम्मान लेते हुए बर्रा थाने की यादव मार्केट चौकी प्रभारी गीता सिंह
और दारोगा भूप सिंह का वीडियो रविवार रात इंटरनेट मीडिया के सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो गया।
सोमवार सुबह डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने दोनों दारोगा को
निलंबित करने के साथ ही मामले की जांच एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा को सौंपी है।
रविवार की रात इंटरनेट मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ,
जिसमें बर्रा-2 छेदीसिंह का पुरवा निवासी संदीप पाल एक आयोजन में मंच पर
यादव मार्किट चौकी प्रभारी गीता सिंह और दारोगा भूप सिंह को शॉल भेंट करके सम्मानित कर रहा था।
कम्प्यूटर जगत समाचार पत्र (computersjagat.com ) वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सम्मान देने वाला संदीप पाल अपराधी है और उसके खिलाफ बर्रा थाने में जुआ अधिनियम,गुंडा, बलवा,
मारपीट आदि धाराओं में नौ मुकदमे व बेकनगंज थाने में एनडीपीएस आदि धारा में दो मुकदमे दर्ज हैं।
बीते दिनों ने एसीपी विकास पांडेय की टीम ने छापेमारी करके संदीप व उसके साथियों को जुआ खेलते पकड़कर
जेल भेजा था। जमानत के बाद संदीप जेल से छूटकर बाहर आया है।
वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी साउथ ने चौकी प्रभारी गीता सिंह
और दारोगा भूप सिंह को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा को सौंपी है।
