crime: शादी, धोखा और साजिश… सांप को बनाया था कत्ल का हथियार, दो बार किया वार, अब… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

crime: शादी, धोखा और साजिश… सांप को बनाया था कत्ल का हथियार, दो बार किया वार, अब…

crime: सांप की एक खतरनाक प्रजाति होती है, जिसे रसेल वाइपर के नाम से जाना जाता है.

यह भारत में पाए जानेवाले सबसे ज़हरीले सांपों में से एक होता है.

- Advertisement -
- Advertisement -

कहते हैं कि इस सांप का काटा पानी भी नहीं मांगता. जिस जगह पर ये सांप काट लेता है,

चंद घंटों के अंदर जिस्म का वो हिस्सा सड़ने लगता है. रगों में खून के थक्के जम जाते हैं

और अगर वक्त पर इलाज ना मिले, तो चंद घंटों में इंसान की मौत हो जाती है.

सांप या हथियार?

अब आप सोच रहे होंगे कि जुर्म (crime) की खबर के बीच ये हम सांप कहां से ले आए?

सांप की बात क्यों की जा रही है? तो हम आपको बता दें कि ये जुर्म की ये कहानी असल में जहर से जुड़ी है.

या यूं कहें कि रसेल वाइपर सांप के जहर में डूबी है. ऐसी साजिश जिसमें एक बेजुबान सांप को

कुछ लोगों ने कत्ल के हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश की थी.

दो बार सांप से कटवाया

कातिल जिस शख्स को मारना चाहते थे, जिसका कत्ल करना चाहते थे,

उसे रसेल वाइपर सांप से 24 घंटे के दौरान दो-दो बार कटवा दिया गया.

लेकिन तकदीर का खेल कहिए या कुदरत का चमत्कार, इतना होने के बावजूद भी सांप का शिकार

बनी महिला जिंदा बच गई और आखिरकार कत्ल की कोशिश करनेवाले पति की पोल खुल गई.

जी हां, साजिश रचने वाला है पति और शिकार होने वाली थी उसकी पत्नी. चलिए पूरी कहानी आपको बताते हैं.

माल्याखेड़ी गांव की घटना

ये जहरीली कहानी मध्य प्रदेश के मंदसौर की है. जहां यशोधर्मन नगर थाना क्षेत्र के माल्याखेड़ी गांव में रहने वाले

मोजिम अजमेरी ने कुछ साल पहले हलीमा नामक महिला से दूसरी शादी कर ली थी.

दोनों का 5 वर्षीय बेटा भी है. असल में करीब 7 साल पहले एक मामले में वो जेल चला गया था,

तब उसकी पहली पत्नी शानू बी उसका घर छोड़ कर चली गई थी.

लेकिन कुछ माह पहले अचानक उसकी पहली पत्नी शानू वापस उसकी जिंदगी में आ गई.

दूसरी बीवी को खत्म करने की साजिश

इसके बाद मोजिम को दूसरी पत्नी हलीमा बोझ लगने लगी. मोजिम अब उसे रास्ते से हटाना चाहता था.

ऐसे में मोजिम ने अपने एक सपेरे दोस्त से संपर्क किया और उसे किसी जहरीले सांप के साथ घर बुला लिया.

8 मई 2022 को उसका सपेरा दोस्त अपने एक साथी के साथ रसेल वाइपर प्रजाति का सांप लेकर मोजिम के घर जा पहुंचा.

सांप से कटवाया, जहरीला इंजेक्शन लगाया

इसके बाद उसी रात उसने हलीमा को रसेल वाइपर सांप से कटवा दिया.

उसे उम्मीद थी कि हलीमा सुबह होने तक मर जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ.

सुबह जब हलीमा जाग गई, तो मोजिम और उसके दोस्तों ने उसे दोबारा पकड़ कर ना

सिर्फ सांप से कटवा दिया, बल्कि उसे जहर का एक इंजेक्शन भी लगा दिया.

अब जाकर पकड़ा गया सुपारी किलर

लेकिन हलीमा ने शोर मचा कर पड़ोसियों को बुला लिया और घरवाले उसकी मदद के लिए पहुंच गए.

फौरन उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वक्त पर इलाज मिलने की वजह से उसकी जान बच गई.

पुलिस ने इस मामले में मोजिम समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया था,

लेकिन सांप लेकर आनेवाला सुपारी किलर अब जाकर पुलिस की गिरफ्त में आया है.

अब सवाल ये है कि इतने जहरीले सांप के दो बार काटने के बावजूद हलीमा की जान कैसे बच गई?

तो जवाब है कि कई बार ऐसे सांप फॉल्स बाइट भी करते हैं, जिसमें काटने के बावजूद शरीर पर जहर नहीं छूटता.

दूसरा वक्त पर इलाज मिलने से जान बचने की संभावना बन जाती है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...