Constable:दारोगा ने दिखाई वर्दी की गर्मी, बाइक छू जाने पर दो युवकों को नंगा कर बुरी तरह पीटा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Constable:दारोगा ने दिखाई वर्दी की गर्मी, बाइक छू जाने पर दो युवकों को नंगा कर बुरी तरह पीटा

constable:जन्मदिन का केक लेने निकले दो युवकों की बाइक दरोगा की बाइक से छू क्या गई,

मानो बड़ा अपराध कर दिया। आगबबूला दरोगा ने दोनों को तालिबानियों जैसी सजा दे डाली।

- Advertisement -
- Advertisement -

थाने ले जाकर पैंट खोल दी और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर दोनों पर बेल्ट और डंडे बरसाए।

अपनी गलती छिपाने के लिए दोनों का शांति भंग में चालान कर

दिया। पुलिस कमिश्नर ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

वाकया गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है। बर्रा के मलिकपुरम निवासी अभिषेक गोयल (21) बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र

हैं। पिता की बीमारी से मौत हो चुकी है। मां संगीता गोयल सिलाई का काम करती हैं।

अभिषेक ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह पड़ोसी नमन आर्या (22) के साथ छोटे भाई आकाश के

जन्मदिन का केक लेने बाइक से गोविंदनगर की बेकरी के लिए निकले थे।

प्रिंस मोटर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक एक सिपाही के साथ सादे वेश में जा रहे

दरोगा (constable) जितेंद्र बहादुर सिंह की बाइक से छू गई। रतनलाल नगर चौकी में

तैनात दरोगा(constable) ने पुलिसिया रौब झाड़ते हुए दोनों को पीट दिया।

दोनों युवकों ने विरोध किया तो उनकी बाइक जब्त कर थाने ले गए। वहां उनकी पैंट खोल दी।

इसके बाद दरोगा और सिपाहियों ने दोनों पर कहर बरपाया। मोबाइल भी छीन लिया।

डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार के मुताबिक युवकों और दरोगा में बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था।

दरोगा (constable) को लाइन हाजिर किया गया है। पूरे मामले की जांच एसीपी बाबूपुरवा संतोष सिंह को सौंपी गई है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related