cctv: जयमाल के बाद होटल में दुल्हन संग घट गई घटना, CCTV में कैद हो गई वारदात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

cctv: जयमाल के बाद होटल में दुल्हन संग घट गई घटना, CCTV में कैद हो गई वारदात

cctv:शादी के सीजन शुरू होते ही दुल्हन और दूल्हे के साथ अनहोनी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।

शादी समारोह के दौरान कई बार दुल्हन और दूल्हे के सामान चोरी होने की खबर सामने आ चुकी में इनमें

- Advertisement -
- Advertisement -

से कुछ का पुलिस ने खुलासा भी कर दिया है, लेकिन कई घटनाओं का पुलिस अभी तक पर्दाफाश नहीं कर पाई।

इसी तरह का मामला यूपी के बरेली से सामने आया है। यहां बारादरी में बीसलपुर चौराहा स्थित किंग्स हैरिटेज होटल में

आयोजित शादी समारोह से दुल्हन के करीब पांच लाख के जेवर और पांच लाख की नकदी से भरा बैग चोरी हो गया।

इस मामले में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना

को दो युवतियों ने अंजाम दिया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

शास्त्रीनगर निवासी बीएसएनएल के रिटायर्ड अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार की बेटी की रविवार

रात प्रयागराज से बारात आई थी। शादी समारोह का आयोजन बीसलपुर चौराहा स्थित किंग्स हैरिटेज होटल में

किया गया था। जयमाला के दौरान रात करीब पौने 12 बजे प्रमोद की पत्नी ओमकुमारी के पास रखा

बेटी के जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में पांच लाख रुपये की नकदी,

सोने के दो सेट, पांच-छह अंगूठियां एवं कुछ अन्य जेवरात थे।

दो युवतियों ने की वारदात, सीसीटीवी में कैद

बैग चोरी होने की सूचना पर बारात में खलबली मच गई। यूपी 112 पर सूचना दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई

और चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

इस दौरान एक युवती बैग लेकर समारोह से बाहर जाती नजर आई।

फुटेज को आगे देखने पर पता चला कि उसके साथ एक अन्य युवती भी थी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...