Cattle smuggler: गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल/गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cattle smuggler: गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल/गिरफ्तार

Cattle smuggler: कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे

अभियान में दिनांक 26.09.2024 को मुखबीर की सूचना पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के शातिर पशुतस्कर गैंग सरगना गुफरान की दो पीकप वाहन गोवंशो को लाद कर NH-28 पर कसया की तरफ से बिहार गोपालगंज कटवाने के लिए जाने वाली है

- Advertisement -
- Advertisement -

लिंक रोड के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी

इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना पटहेरवा, थाना सेवरही, थाना तमकुहीराज, थाना तरयासुजान व साईबर थाने की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महुअवा काटा कट से पिपर कनक लिंक रोड के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान दो पिकप वाहन एक दूसरे के पीछे आते दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार व्यक्ति कुछ दूर पहले रुककर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया।

जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें वे घायल हो गये जिनकी पहचान नदीम पुत्र वकील निवासी ग्राम सुभास नगर थाना मंडी जिला मुजफ्फरनगर तथा समीर अहमद पुत्र सरीफ अहमद निवासी ग्राम क़स्बा सरधना थाना सरधना जिला मेरठ के रुप में हुई है।

उनके कब्जे से 02 अदद पिकप वाहन मय 08 राशि गोवंशी पशु, 02 अदद नाजायज तंमचा व 08 अदद जिन्दा कारतूस व 04 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में

बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा मय टीम,प्र0नि0 साइबर थाना मनोज कुमार पन्त मय टीम,प्र0नि0 तरयासुजान राजप्रकाश सिंह मय टीम,थानाध्यक्ष सेवरही श्रीप्रकाश राय मय टीम,थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह मय टीम जनपद कुशीनर शामिल रहे।

पूछताछ का विवरण अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो एनएच 28 के रास्ते गोवंशीय पशुओं को वाहनों में क्रूरता पूर्वक लादकर बिहार आदि राज्यों में ले जाकर गो-तस्करी का कार्य करते है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...