Cartridges: सीएम योगी से मिलने जा रहे भाजपा नेता की गाड़ी में मिले कारतूस, प्रशासन में मचा हड़कंप, और फिर..

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cartridges: सीएम योगी से मिलने जा रहे भाजपा नेता की गाड़ी में मिले कारतूस, प्रशासन में मचा हड़कंप, और फिर..

Cartridges: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में जा रहे श्रावस्ती के भाजपा नेता की गाड़ी के डैशबोर्ड में कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान .315 बोर के दो कारतूस बरामद होने के बाद गाड़ी में सवार सभी पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस और एलआईयू के साथ ही आईबी ने पूछताछ शुरू कर दी है।

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शामिल होने पहुंचे

श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में 13 जून 2023 को सेमरी चकपिहानी निवासी भाजपा नेता माता प्रसाद उर्फ करिया की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस कुल नौ आरोपितों में से सात को जेल भेजवा चुकी है लेकिन दो आरोपित अभी फरार हैं। इन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भाजपा नेता के भाई-चाचा सहित अन्य लोग सोमवार को स्कार्पियो से गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शामिल होने पहुंचे।

- Advertisement -
- Advertisement -

शुरुआती जानकारी के यह सामने आया

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुबह पांच बजे मंदिर गेट पर चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ी के डैशबोर्ड में .315 बोर के दो कारतूस बरामद हुए। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने स्कार्पियो सवार सभी लोगों को तत्काल हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ ही एलआईयू और आईबी ने पूछताछ शुरू की। वहीं श्रावस्ती पुलिस से इनके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जानकारी के यह सामने आया है कि ये सभी हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। हालांकि पुलिस ने हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। इनके आपराधिक रिकार्ड भी जांचे जा रहे हैं।

जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

इस मामले में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर गेट पर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी के डैशबोर्ड से .315 बोर के दो कारतूस मिले हैं। गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन लोगों का कहना है कि वे श्रावस्ती के रहने वाले हैं और मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में फरियाद लेकर आए थे। उनका पता सही मिला है। अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

केदारघाटी में 15 दिवसीय नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं को मिला प्रमाण पत्र

केदारघाटी में 15 दिवसीय नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं को...

योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अजय श्रीवास्तव

योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अजय श्रीवास्तव International Yoga Day:...