car accident:डिंपल का प्रचार करने जा रहीं सपा विधायक पूजा पाल की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचीं, ड्राइवर-गनर समेत तीन घायल
car accident: मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसम्बर 2020 को होने वाले उपचुनाव में
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव का प्रचार करने जा रहीं पार्टी विधायक पूजा पाल की कार का एक्सीडेंट हो गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी कार पलट गई। इस हादसे में पूजा पाल बाल-बाल बच गई हैं।
उनके ड्राइवर और गनर समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
पूजा पाल कौशांबी जिले की चायल सीट से विधायक हैं। हादसा कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विधायक पूजा पाल सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के प्रचार में जा रही थीं। बताया जा रहा है
कि हादसे के वक्त विधायक की कार की रफ्तार तेज थी। कार
अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
जसवंतनगर में एक मंच पर दिखे अखिलेश-शिवपाल
मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए रविवार को पहली बार
शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर में अखिलेश यादव के साथ मंच साझा कर वोट मांगे।
इस मौके पर चाचा के लिए अखिलेश का प्रेम भी उमड़ पड़ा। उन्होंने न सिर्फ शिवपाल के प्रति आभार प्रकट किया
बल्कि ये भी कहा कि चाचा-भतीजा के बीच कभी दूरियां थी ही नहीं।
उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक दूरिया थीं जो अब खत्म हो चुकी हैं।
सैफ़ई के एसएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने पैर छूकर
और बुके देकर शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। मंच पर
प्रो. राम गोपाल यादव, प्रसपा महासचिव आदित्य यादव और सपा नेता राम गोविंद चौधरी भी साथ रहे।
