car accidents: चिनाब नदी में गिरी कार, महिला की मौत, रिवर्स गियर में कार लेने के दौरान हुआ बड़ा हादसा
car accidents:जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में किश्तवाड़-बटोटे रोड पर पुल डोडा के पास चिनाब नदी में
एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक महिला द्वारा गलती से अपनी कार को रिवर्स गियर में लेने पर चूक हो गई।
इस दौरान कार की रफ्तार तेज हो जाने से कार चिनाब नदी में जा गिरी।
जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक
हादसे में उनके साथ सवार दूसरी यात्री को गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना शनिवार को हुई।
पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा कार अनियंत्रित हो जाने की वजह से यह दुर्घटना(car accidents) हुई।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा गया कि महिला अपनी कार को
रिवर्स गियर में ले रही होती है। हालांकि तभी कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरती है।
कार में सवार चालक की मौत
रिपोर्ट के अनुसार, कार के चिनाब नदी में गिरने से पहले दोनों महिलाएं कार से कूद गई।
इसमें कार चला रही महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं।
कार चला रही महिला की पहचान सलमा बानो और उसमें सवार दूसरी यात्री की पहचान सुमायरा बेगम के नाम से हुई है।
डोडा में हुए हादसे ने सुर्खियां बटोरी थीं
इससे पहले जम्मू के डोडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी।
जहां 28 मई को उधमपुर के नेशनल हाईवे पर दुर्घटना के बाद 25 यात्री घायल हो गए थे।
ड्राइवर ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो देने के बाद यह हादसा हुआ।
