Cancer patient: बेटी की शादी से पहले मिला बड़ा धोखा,अधूरी रह गई कैंसर मरीज महिला की यह ख्वाहिश
cancer patient: कैंसर पीड़ित एक महिला ने जो सोचा था वह पूरा नहीं हो सका।
ऐन वक्त पर उसे बड़ा धोखा मिल गया। महिला को इस बारे में थोड़ी सी भी भनक नहीं लगी
कि उसके साथ ऐसा भी हो सकता है। दरअसल बरेली जिले की रहने वाली एक महिला कैंसर (cancer patient) से पीड़ित है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह लास्ट स्टेज पर है। वह चाहती थी
कि उनके सामने ही बेटी की शादी हो जाए, लेकिन उनके साथ धोखा किया गया।
मामला बारादरी के मोहल्ला जोगीनवादा का है। यहां की रहने वाली महिला ने बताया कि
उनके भाई ने नासिर के साथ बेटी का रिश्ता तय कराया था। 28 अक्तूबर को बरात आनी थी।
सारी तैयारियां कर ली गईं लेकिन बरात नहीं आई। वे लोग लड़के के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला।
पता चला कि दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक न देने पर लड़का पक्ष ने नासिर की शादी दूसरी
जगह तय कर दी है। एक षडयंत्र केतहत उन लोगों को धोखा देकर बदनामी की गई।
वहीं, शादी की तैयारियों के लिए वे लोग मोहल्ले वालों के तीन लाख रुपये के कर्जदार भी हो गए।
बारात नहीं आने के बाद लड़की की मां ने आरोपी लड़का नवाबगंज के गांव हरदुआ निवासी नासिर, उसके
भाई शेर बाबू, अजमत शाह, पप्पू शाह, कमाल शाह और रिश्ता तय
कराने वाले लड़की के मामा के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
