cage: तीन लोगों की जान लेने वाला खूंखार तेंदुआ पिंजरे में, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा
cage:गोला रेंज के राजकीय कृषि बीज संवर्धन केंद्र जमुनाबाद फार्म में तीन लोगों का शिकार
करने वाला खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। वह करीब तीन महीने से फार्म में डेरा जमाए हुए था।
लगातार शिकार होने से ग्रामीणों में डर का माहौल था। तेंदुए के
पकड़े जाने से ग्रामीणों के साथ वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
बिल्कुल बाघ जैसे दिखने वाले तेंदुए ने 23 अगस्त को जमुनाबाद प्रखंड के ब्लाक नंबर छह के चौकीदार
हरीराम (45) को अपना निवाला बना लिया था। उसका शव झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला।
चार अक्टूबर को तेंदुए ने यदुनाथ (33) पुत्र राम भजन निवासी नारायणपुर थाना गोला हैदराबाद पर
हमला कर मौत के घाट उतार दिया। उसका शव भी झाड़ियों से ही बरामद हुआ। 20 अक्टूबर को मिल एरिया में हीरालाल
(50) पुत्र रामभरोसे निवासी रामपुर ग्रंट 18 थाना हैदराबाद को ट्यूबवेल पर
पड़ी झोपड़ी से खींचकर तेंदुआ गन्ने के खेत में ले गया और निवाला बना लिया।
इसके बाद वन विभाग ने 22 अक्टूबर को दुधवा से गंगा कली व डायना हाथियों को कांबिंग करने के लिए मंगवाया।
साथ ही रेस्क्यू करने के लिए विशेषज्ञों की टीम भी आपरेशन में लगाई गई।
वन विभाग द्वारा प्रभावित प्रखंड क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे व पिंजड़ा लगाए गए।
मंगलवार सुबह मिल एरिया में लगे एक पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया।
सूचना पर वन विभाग व आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। वन विभाग के अधिकारी पिंजरे को एक ट्राली में
लदवाकर जंगल की ओर रवाना हो गए। डीएफओ संजय विस्वाल ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि की है
