Busted:सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मौसी बनकर महिला करा रही थी नाबालिग लड़कियो से जबरन देह व्यापार
busted: आगरा ताजगंज के बसई इलाके में 17 वर्षीय एक किशोरी कैद में थी।
उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने उसे मुक्त कराया है।
आरोपित कथित मौसी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को शक है कि किशोरी को बचपन में अगवा किया गया
होगा। आरोपित उसके रिश्तेदार बन गए। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि इलाहाबाद के एक एनजीओ ने पुलिस से संपर्क किया।
बताया कि एक किशोरी कैद में है। उससे देह व्यापार कराया जाता है।
किशोरी को दूसरे कागजात में बालिग दर्शाया गया है। जबकि वह नाबालिग है। पुलिस ने शनिवार रात मकान पर छापा
मारा। किशोरी को बरामद किया। शालू नाम की उसकी कथित मौसी को पकड़ा।
शालू ने पुलिस को गुमराह किया। कहा कि किसी ने फर्जी आरोप लगाया है।
उसने किसी को कैद नहीं कर रखा। उसकी बहन की बेटी साथ रहती है।
पुलिस आरोपित मौसी को थाने ले आई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
मकान में आपत्तिजनक वस्तुएं
पुलिस ने बताया कि मकान की तलाशी ली गई तो आपत्तिजनक वस्तुएं
मिलीं। एक कमरे में बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए हुए निरोध मिले।
पुलिस कराएगी डीएनए
शालू मुक्त हुई किशोरी को अपनी बहन की बेटी बता रही है। पुलिस का कहना है कि डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।
इससे साफ हो जाएगा कि किशोरी इस परिवार से अथवा नहीं। पुलिस को शक है कि लड़की जब छोटी होगी तो
उसे कहीं से अगवा करके लाया गया होगा। बड़ी होने पर उसे देह व्यापार में धकेल दिया।
