businessman:मोदी जी, योगी जी न्याय कीजिये…फेसबुक लाइव कर कारोबारी ने की सुसाइड
businessman:यूपी के बलिया में एक कारोबारी ने बुधवार को फेसबुक लाइव कर अपने सिर में गोली मारकर
आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने बताया कि सूदखोर उसे परेशान कर रहे हैं।
उसने पीएम मोदी और सीएम योगी से न्याय की गुहार भी लगाई।
अपने परिवार और बच्चों का भला करने की अपील भी की। कारोबारी की
आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को
नंद लाल गुप्ता (45) बंदूक के कारोबारी थे। अपनी बंदूक की दुकान पर ही गोली मारकर आत्महत्या की है।
गुप्ता की बलिया शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर बंदूक की दुकान है।
उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। प्रकरण की जांच की जा रही है
और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई होगी।
एएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए घटना के वीडियो को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नंद लाल गुप्ता फेसबुक लाइव करते दिखाई दे रहे हैं।
इसमें वह बोलते सुनाई दे रहे हैं कि हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है। थोड़ा बहुत पैसा मैने लिया था।
पैसा से अधिक उन लोगों को दे दिया है। जितने लोग सूदखोर हैं, हमें परेशान कर दिए हैं।
नंद लाल गुप्ता सरकार से गुहार लगाते हुए कह रहे हैं कि माननीय योगी जी व मोदी जी न्याय करें।
हमारा घर तक आज हमसे लिखवा दिए हैं। मैं अब जीना नहीं चाहता हूं।
हमारा परिवार व बच्चों का आप लोग भला करें, और कुछ नही चाहिए।
इसके बाद अपनी कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली मार लेते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही
परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
