Bride: दुल्हन को खाना खिलाते समय दूल्हे ने कर दी अजीब हरकत, फिर बारातियों को बुलानी पड़ी पुलिस, जानें क्या है मामला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride: दुल्हन को खाना खिलाते समय दूल्हे ने कर दी अजीब हरकत, फिर बारातियों को बुलानी पड़ी पुलिस, जानें क्या है मामला

Bride: इंदौरा से आगरा आई एक बारात में खासा बवाल हो गया। दूल्हे की हरकत ने सारा खेल ही बिगाड़ दिया

नतीजतन बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ गया। मामला कटरा वजीर खां (एत्मादुद्दौला) का है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यहां शुक्रवार की रात दुल्हन ने जयमाला के बाद दूल्हे के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि दुल्हन को खाना खिलाते समय दूल्हे ने नेग में सोने की जंजीर और अंगूठी मांग ली।

दुल्हन (Bride) पक्ष ने 1100 रुपये का शुगन दिया। वह इससे नाखुश था।

उसकी हरकत देखकर दुल्हन (Bride) ने बड़ा फैसला लिया। शादी से इनकार कर दिया।

सूचना पर पुलिस आई। समझौते के प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बनी और बारात बैरंग लौट गई।

इंदौर निवासी विकास कुशवाह बारात लेकर आया था। कटरा वजीर खां स्थित सुखराम धर्मशाला में

वैवाहिक कार्यक्रम रखा गया था। बारात दोपहर में आ गई थी। दुल्हन पक्ष ने जोशीला स्वागत किया।

बैंड बाजों के साथ रात को बारात धर्मशाला पहुंची। जयमाला हुई। बारातियों ने खाना खाया। बताया जा रहा है

कि जयमाला के समय ही दुल्हन का माथा ठनक गया था। दूल्हे ने शराब पी रखी थी।

दुर्गंध आ रही थी। दुल्हन ने घरवालों से यह शिकायत की थी। घरवालों ने यह कहकर उसे समझा दिया

कि उसे भ्रम हुआ होगा। रात करीब 12 बजे दूल्हा-दुल्हन खाना खा रहे थे।

इसी दौरान दूल्हे के लालच ने विवाद कराया। शादी से इनकार के बाद बारात बैरंग लौट गई।

दुल्हन पक्ष के लोग दूसरी जगह रिश्ता देख रहे हैं। एक-दो दिन में ही उसकी दूसरी जगह शादी करेंगे।

चाचा कर रहे थे शादी

युवती के पिता का देहांत हो चुका है। जब पिता की मौत हुई वह एक साल की थी।

चाचा ने ही उसकी परवरिश की। धूमधाम से उसकी शादी कर रहे थे।

इंदौर निवासी विकास कुशवाह ठेकेदार है। रंगाई-पुताई के ठेके

लेता है। रिश्ता दोनों के परिवारीजनों की सहमति से हुआ था।

बारातियों ने बुलाई थी पुलिस

दुल्हन के फेरों से इनकार पर बारातियों ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस बुलाई थी।

पुलिस ने बारातियों से साफ कह दिया दुल्हन इनकार करेगी तो पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी।

जबरन किसी से शादी नहीं करा सकती है जो विवाद हुआ है उसे दोनों

पक्ष आपस में बैठकर निपटा लें। पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related