नई नवेली Bride के हाथों चाय पीना ससुरालियों को पड़ गया भारी, ऐसे कांड की नहीं थी उम्मीद

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

नई नवेली Bride के हाथों चाय पीना ससुरालियों को पड़ गया भारी, ऐसे कांड की नहीं थी उम्मीद

Bride: शादी के बाद सुसराल पहुंची दुल्हन ससुरालियों को चाय में

नशीली दवा पिलाकर जेवर लेकर फरार हो गई। दुल्हन ने अपने साथियों के साथ

- Advertisement -
- Advertisement -

मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह होश आने पर ससुरालियों को

जब हकीकत पता चली तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

पीड़ित परिवार की पुलिस ने भी नहीं सुनी। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौरहा है। जहां गांव निवासी राजेंद्र सिंह

अपने दिव्यांग पुत्र की शादी न होने से परेशान थे। जिसका फायदा उठा कर गांव निवासी आरती,

संजीव और जगतपाल ने उन्हे शादी का झांसा दिया और उनसे साठ हजार रुपए में

शादी करवाने की बात कही। बीते दिसंबर 2022 में उन्होंने तीनो आरोपियों को पैसे दे दिए।

कुछ दिनों बाद तीनों उन्हें लेकर शाहबाद के एक गांव पहुंचे जहां

एक लड़की से मुलाकात कराई। बाद में उसे दुल्हन बना कर उसको उनके साथ घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें :Bride: यहां लगाई जाती है दुल्हनों की बोली, मां-बाप बेच देते हैं अपनी बेटियां

आरोप है कि तीनों लोग देर रात उनके घर आए और बहू बनके आई लड़की से बोले कि

अब तो सुसराल में हो सबको चाय पिला दो। इसके बाद घर के लोगों ने झांसे में आकर

सारा जेवर भी दुल्हन को पहना दिया। चाय पीते ही उनके पूरे परिवार को नशा हो गया।

इसके बाद दुल्हन और उसके साथी जेवर समेत वहां से भाग गए। जब उन्होने कुछ दिन बीत जाने के बाद

जब अपने पैसे मांगे तो तो आरोपी उन पर सवार हो गए और मारपीट कर झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने लगे।

उन्होंने कोतवाली पुलिस को बीते सोलह जुलाई को कार्रवाही के लिए तहरीर दी थी

और पुलिस अधीक्षक से भी न्याय कि गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर हताश होकर उन्होने कोर्ट की शरण ली।

जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर

सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...