Bride: सात फेरों के बाद दुल्हन को पता चली दूल्हे की एक बात, विदाई के दौरान ससुराल न जाने को लेकर खड़ा कर दिया बखेड़ा
Bride: शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने विदाई के दौरान ससुराल न जाने को लेकर बखेड़ा खड़ा कर दिया।
दुल्हन (Bride) के इस रवैये के बारे में पूछा गया तो दुल्हन ने बताया उसे दूल्हे की एक बात पता चल गई।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस लड़का-लड़की पक्ष को थाने लेकर
पहुंची। घंटों हुई पंचायत के बाद दुल्हन (Bride) ससुराल जाने को राजी
हो सकी। इसको लेकर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
पकड़ी गांव में शुक्रवार को सिकन्दरपुर के लखनापार से बारात आयी थी।
द्वारापूजा, जयमाल, गुरहथी के बाद देर रात शादी की रस्म पूरी हुई। लड़की पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया।
मंगल गीत के बीच सिंदूरदान व सात फेरे हुए। शनिवार की सुबह जब विदाई का वक्त आया तो
दुल्हन (Bride) ने लड़के को दिव्यांग बताते हुए ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
उसका कहना था कि दूल्हे का एक हाथ पतला है। इसके बाद घराती-बाराती दोनों पक्ष दोराहे पर खड़े हो गए।
कहासुनी के बाद बात पुलिस तक पहुंच गई। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को
थाने बुलाया। लड़का-लड़की पक्ष थाने में पहुंचे जहां पर घंटों चली पंचायत के बाद लड़की ससुराल जाने को राजी हो गयी।
इसके बाद मयका से उसकी विदाई कर दी गई। इस सम्बंध में एसओ पकड़ी शत्रुध्न कुमार का कहना है
कि दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए लड़की ससुराल जाने को राजी नहीं थी।
दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत के बाद यह मामला सलट गया।