Bride: मायके से ससुराल दूर, तो दुल्हन लौटी वापस, सात घंटे ही चल पाया सात जन्मों का साथ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride: मायके से ससुराल दूर, तो दुल्हन लौटी वापस, सात घंटे ही चल पाया सात जन्मों का साथ

Bride: कानपुर में दुल्हन ने घर वालों की मर्जी से कोर्ट मैरिज की और पूरे

रीतिरिवाज के साथ विदा हुई। लगभग साढ़े तीन सौ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अचानक

- Advertisement -
- Advertisement -

उसका माथा ठनका और ससुराल दूर होने की वजह से शादी कैंसिल कर दी।

इस पर सरसौल में खड़ी पीआरवी ने थाने से पुलिस बुलाकर उसे वापस मायके भिजवा दिया।

राजस्थान के बीकानेर निवासी रवि की शादी बनारस की वैष्णवी से तय हुई थी।

ज्यादा खर्च नहीं हो, इसलिए कोर्ट मैरिज पर सहमति बनी।

रवि गिने-चुने रिश्तेदारों को लेकर कार से बुधवार को बनारस पहुंच गए।

गुरुवार को दोनों की कोर्ट मैरिज हुई। शुक्रवार सुबह वैष्णवी को विदा कराया और

राजस्थान के लिए रवाना हो लिए। करीब सात घंटे की दूरी तय करने के बाद सरसौल में उन्होंने पेट्रोल

पंप के पास नाश्ता-पानी करने के लिए गाड़ी रुकवाई तो

वैष्णवी ने बैठे-बैठे थकने की वजह से टहलने की इच्छा जाहिर की।

टहलते-टहलते उसे पीआरवी खड़ी दिखी तो दौड़कर पुलिसकर्मियों के पास पहुंची और

कार सवारों द्वारा जबरन ले जाने की शिकायत कर दी। इस पर पीआरवी सभी को थाने ले आई

और पूछताछ की। लड़के वालों ने कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाए तब जाकर

स्थिति स्पष्ट हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की की मां विधवा हैं।

ससुराल दूर होने के चलते वह नहीं जाना चाहती है।

पुलिस ने आपसी समझौता कराकर कुछ लोगों को वैष्णवी के साथ वापस बनारस भेज दिया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related