Bride: नई दुल्हन को किन्नर बता भेजा मायके वापस, लड़की बोली- मुझसे करते हैं ऐसी डिमांड
Bride:आगरे के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।
दुल्हन (Bride) की हाथों की मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पड़ पाया था कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों ने
उसे घर से बाहर निकाल दिया। उस पर किन्नर होने का आरोप लगाया।
पति नई नवेली दुल्हन को उसके गांव के बाहर छोड़कर चला गया।
लड़की मायके पहुंची और घर वालों को सारी बात बताई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत
अपर पुलिस आयुक्त से की है। अपर पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव के युवती की शादी 20 मई को इरादतनगर क्षेत्र में हुई थी।
लड़की की शादी में उसके घर वालों ने अपनी बेटी को जितना हो पाया उतना सामान दिया।
लड़की को विदाकर उसके ससुराल भेजा लेकिन वहां पहुंचते ही ससुराल वालों की डिमांड शुरू हो गई।
उन्होंने और दहेज मांगना शुरू कर दिया। उन्होंने लड़की के घर वालों से मोटरसाइकिल की भी मांग रखी।
इस पर लड़ती के घर वालों ने कहा कि वो ये मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे लेकिन इसमें समय लगेगा।
इस पर ससुराल वाले नहीं मानें और लड़की को किन्नर बताकर मायके भेज दिया।
अपर पुलिस आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
बताया गया है कि लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत के हिसाब से बेटी की शादी की।
लेकिन ससुराल में शादी के तुरंत बाद ही मोटरसाइकिल आदि की मांग की जाने लगी।
लड़की पक्ष ने तत्काल मांग पूरी करने में असमर्थता जतायी तो ससुरालवालों को नागवर गुजरा।
उन्होंने उसको किन्नर बता दिया। शादी के पांच दिन बाद ही गांव के बाहर छोड़कर चला गया।
मायके पहुंचने पर नवविवाहिता ने ससुराल में हुए सलूक की जानकारी दी।
पीड़ित की शिकायत पर अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।