Bride: दूल्हे का काला रंग देख दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार, बैंरग लौटी बारात..
Bride: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
दरअसल एक दुल्हन (Bride) का माथा दूल्हे को देख इस कदर ठनका की उसने शादी से ही
इनकार कर दिया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।
आखिर में माामला थाने पहुंचा जहां घंटों पंचायत हुई। अंत में दोनों पक्ष लेनदेन कर
रिश्ता खत्म कर दिया। वहीं बारात बिन दुल्हन (Bride) ही विदा हो गई।
ये मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां प्रयागराज से बारात आई थी।
शादी के दिन बारातियों के तमाम आवभगत चल रहा था।
ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद घर चले गए। वहीं शादी की रस्मों के समय वर पक्ष के करीबी
दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद रहे। बताया जा गया है कि जब दुल्हन ने दूल्हे को देखा
तो नाराज हो गई। उसका आरोप था कि उसे जो फोटो दिखाया गया उसमें लड़का गोरा था लेकिन
यह तो काला है। दुल्हन ने सात फेरे से इनकार करते हुए मंडप से उठकर कमरे में चली गई।
परिजन दुल्हन (Bride) को समझाने की तमाम कोशिश की लेकिन वह टस से मस नहीं हुई।
इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते सुबह हो गई।
अगले दिन भी पंचायत चली अंत में वर पक्ष को गाड़ियों का भाड़ा सहित
अन्य खर्च दिलवाया गया। दोनों पक्षों ने लेन-देन करके रिश्ता खत्म कर लिया।