Bride: घर में नहीं था पति, तीन महीने पहले दुल्हन बनकर घर आई महिला ने उड़ाए ससुराल वालों के होश
Bride: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक महिला ने ससुराल में कुछ ऐसा कर दिया,
जिससे जानकर ससुराल वालों के होश उड़ गए। दरअसल महिला तीन महीने पहले ही
दुल्हन बनकर ससुराल आई थी। महिला ने जिस समय चौंकाने वाला कांड किया,
उस वक्त घर पर उसका पति मौजूद नहीं था। महिला की हरकतों के बारे में जब उसके पति और
ससुराल वालों को जानकारी हुई तो मानों पैरों तले से जमीन की खिसक गई हो।
किसी को महिला की इस हरकत पर यकीन ही नहीं हो रहा था। घर वाले महिला की तलाश में जुट
गए, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर के रहने वाले सरपाल सिंह का
विवाह 25 जनवरी 2023 को गढ़वाखेड़ा के गुरुद्वारे में हुआ था।
गढ़बाखेड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति के घर युवती और उसके परिजन काम करते थे।
आरोप है युवक से 20 हजार लेकर शादी कराई थी। आरोपी ने अपनी पूरी जिम्मेदारी भी ली थी।
युवक बाहर रहकर मजदूरी करता है। पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता 24 अप्रैल को गायब हो
गई। वह घर में रखा जेवर के अलावा गेहूं बिक्री के 50 हजार भी अपने साथ ले गई।
घर लौटे युवक को मामले की जानकारी लगने पर उसके होश उड़ गए।
खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
परेशान युवक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना प्रभारी कांत कुमार शर्मा ने बताया विवाहिता के गायब होने के मामले में
तहरीर मिली है। जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया कम्प्यूटर जगत के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
