Bride:दूल्हे के बैठने की स्टाइल देखकर दुल्हन की हालत खराब, मंडप की जगह पहुंच गई अस्पताल
bride: यूपी के फिरोजाबाद में एक दूल्हे की हरकतों के चलते दुल्हन का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।
युवती ने जयमाला के बाद दूल्हे फेरे से इनकार कर दिया। दूल्हे के बैठने की स्टाइल देखकर
दुल्हन (bride) की हालत खराब हो गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।
दोनों पक्षों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मामले को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास किए जा रहे हैं।
जीवेश निवासी गांव रीठरा ने अपनी बेटी पूनम का विवाह नगला जलुआ निवासी शिवराम पुत्र भारत सिंह के साथ तय
की थी। 26 जनवरी को गांव में बारात आई। बारात धूमधाम के साथ चढ़ाई गई।
उसके बाद जयमाला आदि रस्में हुई। शुक्रवार की सुबह फेरे के समय जब दूल्हे को बैठने के लिए कहा गया तो
वह ठीक से बैठ नहीं सका। यह देखकर युवती बिफर गई। युवती ने शादी से इनकार कर दिया।
युवती के शादी के इनकार से घरातियों व बरातियों में अफरा-तफरी मच गई।
दुल्हन को लोगों ने समझाने बुझाने के प्रयास किए लेकिन युवती नहीं मानी।
इसके बाद युवती की तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
युवती की मां ललिता व बहन इंदू का आरोप है कि शादी के समय उन्हें लड़का दिखाया नहीं गया।
बिचौलिए व लड़का पक्ष ने उन्हें अंधेरे में रखकर शादी कराने का प्रयास किया है।
अगर वह लड़के को शारीरिक रूप से देख लेते तो वह शादी के लिए हां नहीं करते।
वहीं, दुल्हन (bride) पूनम के पिता ने बताया कि जब उन्होंने गुरुवार को लड़के को देखा था
तो उसे एक स्थान पर बैठा दिया था। उस समय लड़के में कोई खराबी नजर नहीं आई,
लेकिन जब वह शुक्रवार सुबह फेरे के लिए बैठा तो सही से बैठ नहीं सका। वहीं युवती का कहना है
कि उसका होने वाला पति विकलांग है। वह फेरे के समय बैठ नहीं पाया ऐसे में उसके साथ पूरे जीवन का साथ कैसे निभा
सकती थी। इसलिए शादी से इनकार किया है। परिजनों का आरोप है
कि विकलांग युवक की शादी कराने में बिचौलिए ने रकम ली है। वहीं युवक के पिता भारत सिंह ने कहा कि दुल्हन पक्ष के
कमजोर होने के कारण एक लाख रुपए दिए थे। कोई दान दहेज की मांग नहीं की।
लेकिन सब कुछ देखभाल होने के बाद युवती शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में हमारे रुपये वापस दिलाए जाए।
थाने तक पहुंचा मामला, आरोप-प्रत्यारोप जारी
युवती के परिजनों का आरोप है कि युवती का पिता शराब पीने का आदी है।
ऐसे में हो सकता है कि शराब के नशे में रिश्ते के लिए हां करवा लिया गया हो।
वहीं युवती के शादी के इनकार के बाद घर में सन्नाटा पसर गया।
युवक पक्ष के लोग दुल्हन के साथ जाने की आस में गांव में डेरा जमाए हुए थे।
वहीं दूल्हा सहित वर पक्ष के लोग थाने में जमे हुए थे। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है
कि दोनों पक्षों में शादी को लेकर कुछ विवाद है। अगर मामले में दोनों पक्ष समझौते के प्रयास करते हैं
तो ठीक है अन्यथा तहरीर के आधार पर मामले में कार्यवाही की जाएगी।