Bride:बारात आने से पहले नहाने चली गई दुल्हन, मां ने खोला बाथरूम का दरवाजा तो मच गई चीख-पुकार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride:बारात आने से पहले नहाने चली गई दुल्हन, मां ने खोला बाथरूम का दरवाजा तो मच गई चीख-पुकार

Bride: यूपी के कानपुर में शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।

लड़की वालों के घर बारात को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी थी। बारातियों का अब केवल इंतजार हो रहा था।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसी दौरान दुल्हन नहाने के लिए बाथरूम में चली गई। काफी देर तक दुल्हन बाथरूम से नहीं

निकली तो मां बाथरूम के पास पहुंची और दरवाजा खटखटाया। बाथरूम से जब कोई आहट नहीं

मिली तो घर वालों को चिंता हुई। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया।

बाथरूम के अंदर दुल्हन जिस अवस्था में मिली उसे देखकर मां के होश उड़ गए। घर वालों में भी चीख-पुकार मच गई।

सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के गोपाल नगर आरा मशीन रोड निवासी अमोल सिंह सैन्य सेवा से रिटायर हैं।

इन दिनों वह उन्नाव स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी 25 वर्षीय बेटी अनुपमा सिंह की

शनिवार को बर्रा से बारात आनी थी। शनिवार सुबह दस बजे तक जब अनुपमा तैयार नहीं हुई तो

उसने नहाकर पार्लर जाने की बात कही और बाथरूम में चली गई।

काफी देरतक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फर्श पर अचेत पड़ी हुई थी।

उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए

जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची सेन

पश्चिमपारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बेटी की मौत से मां कुसुम और भाई प्रवीण का

रो-रोकर बुरा हाल है। सेन पश्चिमपारा थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पल भर में काफूर हो गईं शादी की खुशियां

कानपुर में शादी वाले दिन ही सारी खुशियां काफूर हो गईं। लड़की की बारात आने को लेकर सभी तैयारियां हो गई थीं।

मेहमानों से घर पटा पड़ा था। महिलाएं घर में मंगलगीत गा रही थीं।

बारात आने में महज अब कुछ घंटे ही बाकी रह गए कि अचानक घर में मातम छा गया।

दुल्हन के एक कदम ने शादी खुशियों में पलभर में ग्रहण लगा दिया।

डोली की जगह उठी बेटी की अर्थी

दुल्हन ने बाथरूम में जाकर जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई।

दुल्हन ने ऐसा कदम क्यों उठाया है इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

बेटी की मौत से दुल्हन की मां की हालत खराब हो गई। भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

मां बार-बार यही कह रही थी कि आज तो बेटी की डोली उठनी थी। डोली की जगह अब उसकी अर्थी उठेगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...