bricks company: अवैधानिक कृत्यों से अर्जित धन से संचालित 80लाख का ईंट-भट्ठा जब्त
bricks company: कुशीनगर पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर मंगलवार को ग्रामसभा
छहूँ निवासी अमरेश पुत्र चन्द्रभान यादव द्वारा अवैधानिक कृत्यों से अर्जित धन से संचालित
लगभग 80 लाख रुपये की कीमत का ईंट-भट्ठा (bricks company) जो
ग्रामसभा बरवाकला के सिहुली में महादेव ईंट उद्योग (bricks company) के नाम से संचालित था
को उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण
अधिनियम1986की धारा14(1)के तहत जब्ती कुर्की के आदेश के अनुपालन में मुनादी लगाकर पोस्टर
चिपकाकर व लाउड हेलर द्वारा व्याप्क रूप से प्रचार प्रसार के बाद आज जब्त कर दिया गया ।
विदित हो कि अमरेश के विरुद्ध गैंगेस्टर के तहत मुकदमा अपराध संख्या323/2022 धारा3(1)के तहत गिरफ्तारी
भी हो चुकी है।इस दौरान सीओ सदर उमेशचन्द भट्ट नायब तहसीलदार पडरौना विशालदत्त त्रिपाठी,
लेखपाल गण शीतल सिंह व ब्रह्मा के अलावा एसएचओ आशुतोष सिंह,उप निरी0 गिरधारी यादव,
रणजीत सिंह बघेल, गौरव राय,अभिषेक सिंह व का0 रामनिवास राय, यदुवंश गौतम,
रोशन चौधरी,अवधेश यादव व समस्त पुलिसकर्मी व ग्रामीण मौजूद थे।
