bribe: जमीन के मालिकाना हक के सर्वे के लिए लेखपाल ने मांगे 30 हजार रुपये घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

bribe: जमीन के मालिकाना हक के सर्वे के लिए लेखपाल ने मांगे 30 हजार रुपये घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा

bribe: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जमीन के मालिकाना हक के सर्वे को लेकर

एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।आरोपी के खिलाफ

- Advertisement -
- Advertisement -

टीम के प्रभारी की ओर से मुकदमा दर्ज कर लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये मामला थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बहरुआ का है। निताई मंडल ने एंटी करप्शन में

शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि सरकार के आदेश पर जमीन के

मालिकाना हक को लेकर सर्वे चल रहा है। चूंकि उसके पास पांच एकड़ जमीन है।

इसलिए तहसील अमरिया में कार्यरत लेखपाल अनुराग गंगवार ने उसको फोन करके

बुलाया और कागजात मांगे। जब उसने कागजात दे दिए

तो लेखपाल ने 30 हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की।

सुविधा शुल्क न देने पर लेखपाल ने उसका कार्य न करने की बात कही।

जिस पर एंटी करप्शन से लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

मंगलवार को लेखपाल ने सुविधा शुल्क देने के लिए पीड़ित को फोन करके बुलाया।

इसके बाद पीड़ित एंटी करप्शन टीम के साथ दस हजार रुपये लेकर पहुंच गया।

जैसे ही पीड़ित ने लेखपाल को दस हजार रुपये दिए। टीम ने आरोपी लेखपाल को धर दबोचा

और उसको गिरफ्तार करके थाना सुनगढ़ी लाया गया।

यहां मुकदमा दर्ज कर लेखपाल को सुनगढ़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

एंटी करप्शन के डिप्टी एसपी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर

पीलीभीत में एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है।

उसके खिलाफ थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई जा

रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related