boyfriends: बाप रे! 18 बॉयफ्रेंड्स को एक साथ कैसे संभालती थी यह लड़की? सबको झूठ बोलकर लूटती है पैसे और फिर…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

boyfriends: बाप रे! 18 बॉयफ्रेंड्स को एक साथ कैसे संभालती थी यह लड़की? सबको झूठ बोलकर लूटती है पैसे और फिर…

boyfriends: चीन की एक शादीशुदा लड़की अपनी लग्जरी लाइफ जीने के लिए 18 बॉयफ्रेंड्स को

एक साथ डेट करती थी. सबसे झूठ बोलकर पैसे ऐंठती थी, यहां तक कि उसने सभी से

- Advertisement -
- Advertisement -

शादी करने का भी वादा किया. महिला ने इन लड़कों से झूठ बोलकर 3 लाख अमेरिकी डॉलर इकठ्ठा किए.

लड़की का डेली रूटीन इतना जबरदस्त था कि वह अपने सभी बॉयफ्रेंड्स को बड़ी आसानी से

हैंडल कर लेती थी. इन लड़कों को इस लड़की पर पूरा भरोसा हो गया था कि वे शादी करेगी,इसलिए जब भी वह

उधार मांगती तो वे अपना पूरा जुगाड़ लगाते. पैसे देने के लिए एक लड़के ने तो अपना घर तक बेच दिया.

साउथ चीन मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, लड़की का नाम वू है. महिला एक फैशन मॉडल है.

लड़की के झूठ का जाल तब टूटने लगा जब उसके कुछ बॉयफ्रेंड्स ने विवाहित जोड़े के रूप में

पंजीकरण कराने का विषय उठाया, तो वह उन्हें टालने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाने लगी.

लड़कों को शक हुआ तब जाकर सच्चाई सामने आई. हालांकि

शंघाई पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया

कि उसने 2017 से बॉयफ्रेंड्स (boyfriends) बनाने की शुरुआत की.

उसने 2014 में कानूनी तौर पर ज़ेंग नाम के एक व्यक्ति से शादी की थी, जिसके साथ उसका दो साल का बेटा है.

पिता का कैंसर ट्रीटमेंट, चचेरे भाई को जेल से रिहा करवाना और भाई की शादी के लिए

फ्लैट खरीदना ये तीन बहाने बनाकर लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड्स से पैसे ऐंठे.

इसमें से वह सबसे ज्यादा अपने पिता को लेकर पैसा मांगती थी,

जबकि उसके पिता के साथ ऐसा कुछ भी नहीं था. अंत में कुछ लोगों को शक हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे.

मना करने पर पुलिस को रिपोर्ट करने की धमकी दी. तब वू ने पैसे

वापस करने के लिए अपने नए बॉयफ्रेंड से उधार लेना शुरू किया.

लड़की ने अपने एक बॉयफ्रेंड (boyfriends) ली से इमरजेंसी बोलकर पैसे ऐंठे. लड़के ने मदद के लिए

अपना घर तक बेच दिया. उसके बॉयफ्रेंड को उम्मीद थी कि उसे पैसे वापस मिल जाएंगे

लेकिन यह बात उसके एक दूसरे बॉयफ्रेंड वांग को पता चल गई. क्योंकि लड़की ने ही वांग से

रिक्वेस्ट की कि वह उसका भाई बन जाए और ली को समझा दे. लड़की ने वांग को बताया कि

ली उसका टैक्स न देने के वजह से पीछा कर रहा है. ली आकर वांग से पूछता है

कि पैसे वापस कब मिलेंगे? मैं पहले से अपना घर बेच चुका हूं. मुझे पैसे की कमी है.

तभी वांग को वू पर शक हो गया. ली ने वू को 150,000 अमेरिकी डॉलर उधार दिए थे.

वू के झूठ का पर्दाफाश होने के बाद उसके बॉयफ्रेंड्स ने पुलिस में शिकायत की.

जब पुलिस ने पूछताछ की तो वू ने अविवाहित होने का दावा किया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...