Bomb:दूसरे लड़के से गर्लफ्रेंड ने की बात तो सनकी प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमिका के घर पर फेंका बम
bomb: बिहार के गया जिले में एक सनकी प्रेमी की खौफनाक करतूत सामने आई है।
प्रेमी को पता चला कि उसकी प्रेमिका किसी और से बात करती है तो उसने बदला लेने ठानी।
अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के घर पर बम फेंक दिया।
यह घटना सोमवार की देर रात इमामगंज थाना क्षेत्र के पसेवा गांव की है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया,
जबकि दो अन्य फरार बताए गए हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
दरअसल, इमामगंज क्षेत्र के पसेवा गांव में सोमवार की देर रात डुमरिया के पूर्व मुखिया रंजीत
कुमार के घर पर बम से हमला करने की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था।
इस मामले को लेकर जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि राहुल कुमार नाम के
युवक का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। राहुल को इस बात की भनक लगी थी
कि उसकी प्रेमिका किसी और से भी बात करती है और उसे यह बात नागवार गुजरी।
बदला लेने के लिए राहुल ने अपने पांच दोस्तों के साथ
मिल कर प्रेमिका के घर पर बम फेंकने की योजना बनाई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि राहुल जिस लड़की को पसंद करता है,
वह अपनी बहन के साथ रहकर पढाई करती है। कुछ दिनों से राहुल कुमार को छोड़कर
लड़की दूसरे लड़के के साथ बातचीत कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद
प्रेमी राहुल ने आपा खो दिया और उसे पाने के लिए यह कदम उठाया।
उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने में पांच लड़के शामिल हैं।
सभी लड़के सोमवार की शाम में घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर प्लानिंग बनाकर
आहर में जाकर स्वयं बम का निर्माण किया और करीब तीन बजे सुबह में पहले प्रेमिका के घर के
आसपास बम को प्लांट किया गया। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए
तीन बम को ब्लास्ट किया गया, जिसमें एक बम डुमरिया के पूर्व मुखिया रणजीत कुमार के
घर की छत पर चले जाने से नहीं फूटा। बाद में उस बम को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में शामिल चंदन कुमार उर्फ पंडित, किट्टू कुमार उर्फ रूपा
और रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया हैं, जिससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जायेगा।
वहीं अन्य दो फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी किया जा रहा हैं।
