Blast: सनसनीखेज मामला! अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आधा दर्जन से अधिक मजदूर जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Blast: सनसनीखेज मामला! अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आधा दर्जन से अधिक मजदूर जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Blast: यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खेत में संचालित हो रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को जोरदार धमाका हो गया।

इससे काम कर रहे आधा दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्त कराया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं, आगजनी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

अवैध रूप से कच्ची झोपड़ी बनाकर इसमें पटाखे बनाए जा रहे थे

ये घटना समथर थाना क्षेत्र पहाड़ पुरा का है। यहां एक मैरिज लॉन के पास खलिहान की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कच्ची झोपड़ी बनाकर इसमें पटाखे बनाए जा रहे थे।

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पहले हल्का धमाका हुआ। इससे पहले कि वहां काम कर रहे लोग कुछ समझ पाते, एक के बाद एक तीन तेज धमाके हो गए।

ऐसे में यहां काम कर रहे 12 लोगों में से नौ गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद धुआं और लपटें उठने लगीं।

चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मदद को दौड़े। सूचना पर एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी समेत प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।

लोगों की मदद से पुलिस ने घरों से कई चारपाई मंगवाईं और झुलसे लोगों उनमें लिटाकर सीएचसी मोंठ और समथर भिजवाया।

जहां सभी की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया है।

पूछताछ में लोगों ने बताया कि पटाखा फैक्टरी बन्ने खां नामक व्यक्ति चलाता है,

जिसमें बड़ी मात्रा में बारूद मौजूद था। पुलिस को लोगों ने कई और स्थानों पर अवैध फैक्टरियों का बारे में भी बताया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related